RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: अतिक्रमण हटाने को ले लगातार चलाए अभियान: जिलाधिकारी

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)20 नवंबर। मंगलवार को जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में नगर निगम, नगर पंचायत और नगर परिषद के अंतर्गत संचालित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना एवं अतिक्रमण से संबंधित विषयों पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कार्य योजनाओं की प्रगति, वर्तमान में किए जा रहे कार्यों और अब तक पूर्ण हुए कार्यों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही, अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चलाने के आदेश भी दिए।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, नगर निगम,प्रभारी पदाधिकारी, विकास शाखा,सभी नगर पंचायत एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:गोंड राजाओं के शासन, मध्यकालीन स्मारकों के दर्शन का अनूठा अवसर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर केवल दलितों के ही नहीं सभी वर्गों के मसीहा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गढ़वा जिला के बरगढ़ प्रखंड अंतर्गत टेहरी पंचायत में बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्लान को लेकर उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा समीक्षात्मक बैठक संपन्न की गई!कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित फुटबॉल मैच में सहार की टीम ने उदवंतनगर को दो गोल से किया पराजित।

rktvnews

राजनीति में युवाओं की भागीदारी की आवश्यकता।

rktvnews

जिलाधिकारी वंदना ने की जनसुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment