RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

भोजपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने किया आशीष डेयरी का उद्घाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 नवंबर। सोमवार को बड़हरा प्रखंड के सिवन चक , कोल्हरामपूर में आशीष डायरी का उद्घाटन किया गया ।इसका उदघाटन मुख्य अतिथी पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने किया। उन्होंने कहा कि आशीष डायरी का शुरुआत बहुत बढ़िया शुरुआत है जिससे ग्रामीण किसान को दूध का उचित मूल्य एवं सुविधा मिलेगा। आशीष डायरी के डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह सह पूर्व मुखिया मनेर ने कहा कि आशीष डेयरी का 75 लाख के लागत से शुरुआत हुआ है । हमारा प्रथम फेज मे यह उदेश्य है कि पंचायत स्तर के लोगों से मिलकर सेंटर का शुरुआत किया जाए। जिससे किसानों को अच्छा रेट मुहैया कराया जाए वही सुधा डेयरी द्वारा किसानों को ₹31.93 पैसे के रेट से दूध का रेट दिया जाता है ।वही हमारे आशीष डेयरी में दूध देने वाले किसान ग्रामीण को ₹ 32. 84 पैसे के कीमत से पर लीटर दूध लिया जाएगा ।जिससे किसानों को उनके दूध का उचित मूल्य मिल सके। डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आशीष डेयरी एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आया है और धीरे-धीरे इसे बड़हरा प्रखंड के सभी पंचायत में सेंटर की व्यवस्था किया जाएगा जिससे किसानो को अपना दूध देने में सुविधा हो और उन्हें उचित मूल्य मिल जाए ।उनका लक्ष्य यह भी है कि यहां से अपने भोजपुर का अंतिम छोर बक्सर तक अपने प्रोजेक्ट को ले जाना एवं सुविधा मुहैया कराना । बिनोद सिंह ने कहा कि इससे पहले मेरा घी का कारोबार अन्य राज्यों में भी चलता था ।जैसे हजारीबाग कोडरमा इत्यादि ।आशीष डेयरी में अभी मिलने वाले सुविधा पनीर लस्सी घी इत्यादि है।आगे इससे भी अधिक आइटम बढ़ाया जाएगा और उचित मूल्य पर लोगों को सुविधा मुहैय्या कराया जायेगा।

Related posts

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी ने की।

rktvnews

मनन करने पर मजबूर करता है नाटक “भोलाराम का जीव”।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र की शोभा बढ़ाई और प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

उत्तराखण्ड: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया।

rktvnews

दक्षिण पूर्व एशिया में परिचालन के लिए तैनात भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाजों का मनीला में बंदरगाह पर प्रवास समाप्त।

rktvnews

एयर मार्शल एस शिवकुमार वीएसएम ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज-प्रशासन का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment