RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:बेटियों को मिलने वाला सोने का सिक्का आलमगीर आलम खा गया : हिमंता बिस्वा सरमा

खतरे में है हमारा समाज, संस्कृति समेत पूरा झारखंड

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार)17 नवंबर। असम के मुख्यमंत्री एवं भाजपा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने महगामा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सरमा ने सहारा का जिक्र करते हुए कहा कि सहारा में जिसका पैसा डूबा है, भाजपा सरकार बनते ही पाई-पाई लौटा देंगे। उन्होंने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए, उनके वादे को याद दिलाया। कहा कि, जब लड़कियों की शादी होगी तो उनको सोने का सिक्का मिलेगा, ये सोने का सिक्का कहां गया? ये सोना का सिक्का आलमगीर आलम खा गया।
बिस्वा सरमा ने झामुमो-कांग्रेस-राजद पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि, 350 करोड़ रुपए घर से बरामद होते हैं। 20 तारीख को चुनाव के लिए मतदान होने वाला है, 43 सीट पर चुनाव हो चुका है। मैं कह सकता हूं कि बीजेपी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि, जामताड़ा, राजगोहाल और पाकुड़ में था। लोगों ने मुझे बताया कि जामताड़ा पाकुड़ साहिबगंज में शुक्रवार को स्कूल बंद होते हैं, क्योंकि लोगों को नमाज पढ़ना होती है। सरमा ने कहा कि, अगर शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए स्कूल बंद होते हैं, तो मंगलवार को भी हनुमान पूजा के लिए बंद होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि, जो लोग शुक्रवार को स्कूल बंद करते हैं, उनको वोट नहीं देना है। रामनवमी का अगर कोई जुलूस निकलना चाहता हैं, दुर्गा पूजा का विसर्जन करने नहीं देते, लोहरदगा में विसर्जन करने नहीं देते। लेकिन मोहर्रम पर शोभा यात्रा निकाली जाती है, जुलूस निकलते हैं। मोहर्रम का जुलूस होता है तो हमारे हिंदू भाइयों को पीटा जाता है और पुलिस कुछ नहीं करती। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि झारखंड सरकार को सिर्फ घुसपैठियों से प्यार है।
उन्होंने कहा कि, झामुमो-कांग्रेस-राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये घुसपैठियों की सरकार है। हेमंत सोरेन हमारे झारखंड के मुख्यमंत्री हैं। विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए रूम बना देते हैं, तो क्या हमारे हिंदू भाईयों को हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए अलग रूम नहीं चाहिए? उन्होंने कहा कि, हमारे संथाल परगना में 1951 में 23 लाख हिंदू थे और दो लाख मुसलमान थे। हिंदू 1951 में 90 प्रतिशत थे, लेकिन आज हिंदू घटकर 67 प्रतिशत हो गए और मुसलमान बढ़कर 31 प्रतिशत।
सरमा ने कहा कि हमारा समाज और संस्कृति समेत पूरा झारखंड खतरे में है, घुसपैठिया आते हैं और आदिवासी बेटियों को बरगलाकर जमीन ह़ड़पने के लिए शादी करते हैं। मुखिया चुनाव लड़ने के लिए शादी करते हैं। उन्होंने कहा कि, ये लोग एक जगह वोट डालते हैं, ये लोग लव जिहाद और वोट जिहाद दोनों जानते हैं। लेकिन जब हिंदू समाज एक हो जाता हैं तब बाबरी मस्जिद भी टूट जाती हैं और राम मंदिर भी बन जाता हैं। उन्होंने कहा कि हमें एक रहना होगा, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। झारखंड की जनता भाजपा-एनडीए सरकार बनाने जा रही है।

Related posts

भोजपुर:हक दो, वादा निभाओ आंदोलन की तैयारी तेज : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री दून इंटरनेशल स्कूल में आयोजित देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिभाग किया।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने पेंशन अदालत से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: तिरहुत प्रमंडल,आयुक्त के रूप में राज कुमार ने पदभार किया ग्रहण।

rktvnews

पटना:अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी बने बिहार प्रदेश जद (यू०) का प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य।

rktvnews

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री ने 33 हजार 700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की दी सौगात,मुख्यमंत्री ने जताया आभार।

rktvnews

Leave a Comment