RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

उत्तर प्रदेश: बागपत:ग्रामीण खेल लीग: ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होगी आयोजित, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)12 नवंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जनपद में ग्रामीण खेल लीग (UPRSL) के अंतर्गत ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर चर्चा की गई। यह प्रतियोगिताएं नवंबर माह में 21 से 30 तारीख के बीच आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिताओं का आयोजन सफल और व्यापक स्तर पर किया जाए ताकि जनपद के युवाओं को अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने का अवसर मिल सके। उन्होंने सभी खेलों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उक्त प्रतियोगिता में जिले के प्रत्येक ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर बालक एवं बालिका वर्गों में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर श्रेणी में कुल आठ विधाओं, जैसे एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, कुश्ती, जूडो एवं वेटलिफ्टिंग में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देना और ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना है।
बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी, जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष अनिल यादव, एवं कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल संघों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस आयोजन के सफल संपादन हेतु अपने विचार साझा किए और आवश्यक सुझाव दिए।

Related posts

आरईसी ने एक्जिम बैंक के साथ 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विदेशी मुद्रा सावधि ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

पटना:दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा कार्यक्रम का राज्यव्यापी शुभारंभ।

rktvnews

प्रियंका गाँधी के साथ एयरपोर्ट पर नृत्य करती महिला शिक्षिका सुषमा नाग के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग ने श्रीअन्न पर भारत के मानकों की प्रशंसा की।

rktvnews

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी।

rktvnews

देवघर:डीएलसी की बैठक में कुल 15 एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment