RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर:खरीफ फसल कटनी के संबंध मे कार्यशाला आयोजित।

प्रखंड परिसर स्थित सभागार में आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 नवम्बर। भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में कृषि सांख्यिकी में सुधार हेतू खरीफ मौसम के सबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सह कार्यशाला शिविर के माध्यम से जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मदन नारायण सिंह ने कटनी के सबंध में उपस्थित राजस्वकर्मियों तथा कृषि सलाहकारों को जानकारी दी। पोर्टल के अवृतिचर्या पर विशेष रूप से जानकारी दी गई। जिसमें भदई एवं अन्य मौसम से संबंधित फसल कटनी हेतू प्लाॅट चयनित करने की विधि, उत्पादन दर एवं कृषि सांख्यिकी से संबंधित अन्य आवश्यक कार्यों के सुगम निष्पादन करने के संबंध मे  बताया गया। इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला शिविर मे जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मदन नारायण सिंह, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी जुल्फिकार आदिल, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी मनिन्द्र कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राजीव कुमार, राजस्व अधिकारी रश्मि सागर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शम्भू शरण सिंह, कृषि सलाहकार रवि भूषण, संतोष, विनोद, विश्वकर्मा सहित कई पदाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:विद्यालय लिपिक-परिचारी नियुक्ति में 69 आवेदन अनुशंसा योग्य।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों/ सचिवों के साथ बैठक।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने 12 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई, राजभवन में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:राज्य एवं केंद्रीय टीम द्वारा किया जा रहा है राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम की मॉनिटरिंग।

rktvnews

आरा मुख्य डाकघर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष स्टॉल लगा की झंडो की बिक्री।

rktvnews

उद्योग विभाग की चार परियोजनाओं का उद्योग मंत्री ने किया उद्घाटन!बिहार के इंडस्ट्रियल एरिया को बेहतर बनाने के लिए बिहार सरकार संकल्पित: मंत्री

rktvnews

Leave a Comment