RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम डिस्पैच प्रक्रिया के लिए की जा रही तैयारी व स्ट्रांग रूम के लिए बहाल सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)10 नवंबर।विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित जिले के सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए 11 नवंबर 2024 को पी -2 कुल 32 मतदान केंद्र के लिए रवाना होंगे, जिसमें चतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 8 वही सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के 24 मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। उक्त ईवीएम डिस्पैच प्रक्रिया के लिए चतरा कॉलेज चतरा में की गई तैयारियों का जायजा लेने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा  रमेश घोलप चतरा कॉलेज चतरा पहुंचे। उन्होंने कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉग रूम और ईवीएम डिस्पैच पार्टी के लिए की गई तैयारी का बिंदुवार जानकारी लिया। साथ ही उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी को कहा ईवीएम डिस्पैच से पहले सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर लें, जिससे ईवीएम डिस्पैच के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। सभी संबंधित अधिकारी आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करें। मौके पर उन्होंने स्ट्रांग रूम के लिए बहाल सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

नई दिल्ली :आईआईएफटी ने डब्ल्यूटीओ चेयर प्रोग्राम के एशियाई और अफ्रीकी अध्यक्षों का क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया।

rktvnews

बोकारो:बालीडीह में उत्पाद विभाग ने एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब को किया जब्त।

rktvnews

राष्ट्रपति लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के 107वें वार्षिक दिवस और दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

रीपा से जुड़कर मजदूर से मालिक बने लखन।

rktvnews

भूमि संसाधन विभाग के सचिव अजय तिर्की ने विश्व बैंक टीम के साथ रिवॉर्ड कार्यक्रम की समीक्षा की

rktvnews

बागपत:मिशन रोजगार के अंतर्गत बागपत में 4 सहायक शोध अधिकारियों को दिए गए नियुक्ति पत्र।

rktvnews

Leave a Comment