RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: वैशाली:लोक आस्था का महापर्व पूरे जिला में भक्तिमय माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न।

जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार व्यवस्था का करते रहे मॉनिटरिंग।

प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था का व्रती और आम जनों ने की तारीफ।

RKTV NEWS/वैशाली (हाजीपुर)09 नवंबर। लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को भोर में उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से छठ व्रतियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए।
जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय संयुक्त रूप से सारी व्यवस्था का मॉनिटरिंग कर रहे थे। इसका असर यह रहा कि घाटों की साफ सफाई, समुचित रोशनी, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा में कोई कमी नहीं रही। घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। घाटों पर कंट्रोल रूम काम कर रहा था। सुरक्षित छठ पूजा के लिए माइकिंग से लगातार संदेश प्रसारित किए जा रहे थे। सुरक्षा दृष्टि से क्या करें, क्या न करें के बोर्ड जगह जगह लगाए गए थे। सैकड़ों पुलिस बल तैनात किए गए थे।
छठ व्रतियों और उनके साथ घाट पर आए परिजनों ने बताया कि प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से वे काफी संतुष्ट हैं। इसके लिए उन्होंने जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार जताया।
कौनहारा घाट और तेरसिया घाट में कंट्रोल रूम बनाए गए थे। इसके अलावा जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय सभाकक्ष में 24 घंटे काम कर रहा था।
विभिन्न घाटों पर 600 से ज्यादा मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी लगाए गए थे। सभी घाट की साफ सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, चेंजिंग रूम तथा पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
कौनहारा छठ घाट पर जिला पदाधिकारी के निदेश पर जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था।
सारे घाट ड्रोन की नजर में थे। सभी जगह सीसीटीवी भी लगे थे।
जिला पदाधिकारी ने ड्यूटी में तैनात रहे सिविल एडमिनिस्ट्रेशन तथा पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी है।

Related posts

पटना: डीएम ने पदाधिकारियों को परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

rktvnews

15 अप्रैल कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

भोजपुर:महापौर ने नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे अस्थाई वेंडिंग जोन का किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

आरा नगर निगम की गुण्डागर्दी फुटपाथी दुकानदारों पर जारी – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

दरभंगा:सभी कार्यस्थल पर मजदूरों हेतु शेड,पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था नियोजक एवं ठेकेदार सुनिश्चित कराएं-श्रम अधीक्षक

rktvnews

Leave a Comment