RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:अभय अमन का वार्षिक आमसभा हर्षोल्लास संपन्न।

सहकार भारती से मिलकर समिति को और विकसित किया जा सकता है:राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया

समिति में सहकार बैंक बनने का गुण विद्यमान : प्रांतीय अध्यक्ष राम दयाल सिंह

पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 सितंबर।अभय अमन बचत एवं साख स्वावलंबी सहकारी समिति लि.पटना का वार्षिक आम सभा सुन्दर वाटिका विवाह स्थल आरपीएस रोड में संपन्न हुआ।इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी सहित पुरूष महिला सदस्य काफी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज नन्दन प्रसाद ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया , विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष राम दयाल सिंह सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम सामूहिक द्वीप प्रज्ज्वलन तथा उर्वशी सिन्हा द्वारा गणेश वंदना तथा स्वागत गीत से प्रारंभ हुआ। मंच का संचालन जगत नंदन प्रसाद ने किया। समिति के महिला कार्यपालक पदाधिकारी कविता नन्दन द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन का पूर्ण विवरण रखा गया।जगत नन्दन प्रसाद ने समिति के संपूर्ण गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
इन्होंने बताया कि 2011 में इकसठ सदस्यों से समिति का शुभारंभ हुआ और आज चार सौ सदस्य और करोड़ों का ट्रांजेक्शन हो रहा है। सदस्यों को शिक्षा ,मकान मरम्मत ,सहित अन्य प्रकार के ऋण उपलब्ध कराए जाते हैं साथ ही अनेक सामाजिक ,धार्मिक, कार्य सालों भर चलते हैं।
मुख्य अतिथि दीपक चौरसिया ने समिति के सभी पदाधिकारियों के पारदर्शिता के किये गये कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की। इन्होंने बताया की मैं भी स्थापना काल से सदस्य और अंशदाता के रूप में समिति से जुड़ा हूं। सहकार भारती से जुड़े अनेक संस्मरण को रखते हुए बताया कि समाज को ,देश को ,युवाओं को विकसित करना है तो स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ना होगा,अपना रोजगार,कौशल बढ़ाकर पुनः देश को सोने की चिड़ियां बन सकता है।जीडीपी दर बढ़ाया जा सकता है।केवल नौकरी के भरोसे आर्थिक संपन्नता नहीं आ सकती है।
वही राम दयाल सिंह ने महिलाओं की भागीदारी पर उनका हौसला अफजाई करते हुए बताया की महिला केवल नारी ही नहीं नारायणी है।घर से लेकर रणक्षेत्र तक अपनी शक्ति से धरती को संपूर्णता प्रदान की है।आपके मार्गदर्शन में समिति काफी प्रगति कर रही है। इन्होंने कहा की समिति में सहकार बैंक बनने के सभी गुण है और बन सकता है।इस अवसर सामूहिक भोज के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति चलती चलती रही । अध्यक्षीय उद्बोधन और धन्यवाद से कार्यक्रम का समापन हुआ। रंधीर कुमार राज एवं सोनू कुमार ने कार्यक्रम सफल बनाने में मदद किया ।
मुख्य प्रस्ताव पारित हुआ अयोध्या में अतिथिशाला बनाया जाए।सहकारी समिति का निदेशक मंडल में राज नन्दन प्रसाद,मुकेश कुमार सिन्हा, उषा सिंह, प्रीती कुमारी, रेखा कुमारी,रामजी पासवान,बिरेन्द्र कुमार,रामधनी प्रसाद,सुषी सुशान्ति आदि उपस्थित रहीं।

Related posts

भोजपुर:21 नवंबर को भव्य गोपाष्टमी महोत्सव का होगा आयोजन! तैयारी को ले की गई प्रेस वार्ता।

rktvnews

भीख मांगने की प्रथा: मदद की गुहार या एक सुनियोजित धंधा?

rktvnews

भोजपुर: भारतीय सेना दिवस पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

बक्सर के पूर्व जिला न्यायाधीश के निधन पर शोक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:युवा शक्ति राष्ट्र विकास को देगी नई दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

कनाडा के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment