RK TV News
खबरें
Breaking News

हरियाणा: मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय छठ महोत्सव में अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया।

RKTV NEWS/चंडीगढ़ (हरियाणा)08 नवंबर।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर और पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित राज्य स्तरीय छठ महोत्सव में अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया। साथ ही उन्होंने देश के नागरिकों के लिए मनोकामना पूर्ति, समृद्धि और प्रगति के लिए पूजा अर्चना की।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, काव्य कृष्णा मूर्ति सहित अन्य कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, काव्य कृष्णा मूर्ति सहित अन्य कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, छठ पर्व सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष पासवान, श्री पूर्वांचल छठ पर्व महासभा के अध्यक्ष राजीव राय, श्री गौ गीता गायत्री संगठन के अध्यक्ष अनिल शास्त्री ने भी पावन तट पर मुख्यमंत्री के साथ पूजा अर्चना की।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस : इंसान का इंसान से हो भाईचारा!

rktvnews

मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

राष्ट्रपति ने तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) ने भारत के साइबर सुरक्षा ढांचे पर चर्चा के लिए विदेशी पत्रकारों की मेजबानी की।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने लंदन में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल से की मुलाकात, ‘राजस्थान की प्रगति में भागीदार’ बनने के लिए किया आमंत्रित।

rktvnews

Leave a Comment