RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर:पूर्व सांसद डॉ.आरके सिन्हा के गांव बहियारा में बांटी गई छठ पूजन सामग्री।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 नवंबर। बुधवार को सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा की तरफ से भोजपुर जिले के बहियारा गांव स्थित उनके आवास पर सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान बहियारा और आसपास के गावों से सैकड़ो की संख्या में पहुंचे छठ व्रतियों को साड़ी, कलसूप, नारियल, फल और अन्य पूजन सामग्री का वितरण निजी सचिव अवधेश प्रसाद की देखरेख में आयोजित किया गया।इस दौरान आवास पर मौजूद राजू कुमार, मिथुन कुमार, प्रभात कुमार लाल, अखिलेश मिश्रा, अरुण सिंह समेत दर्जनों लोगों ने व्यवस्थित तरिके से छठ पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।श्री सिन्हा ने बताया की छठी मईया की कृपा से वे हर साल ऐसा कार्य करते हैं।उन्होंने कहा कि छठ पूजा बिहार का लोक पर्व भी है और यहां की संस्कृति की पहचान भी है। यही कारण है कि छठ पर्व पर देश के कोने कोने में रहने वाले लोग अपने राज्य बिहार आते हैं और उत्साह और उमंग के बीच छठ पूजा करते हैं। बिहार के इस लोक पर्व को देश के बाहर विदेशों में भी अप्रवासी भारतीय धूम धाम से करते हैं।भारत से जाकर अमेरिका, लंदन, सिंगापूर, मारीशश जैसे कई देशों में बसे भारतीय छठ पर्व करते हैं और बिहार के लोक पर्व छठ की सांस्कृतिक पहचान का दुनिया भर में परचम लहरा रहे हैं।

Related posts

गैरमजरुआ जमीन पर कब्जे को ले लोगो ने किया विरोध।

rktvnews

122 युवाओं के नियोजन से रोजगार मेला का हुआ समापन!अपने दायित्व का निर्वहन पूरी तन्मयता से करे:पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के गौलापार में दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण के मामले का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया।

rktvnews

पत्रकार को भातृ शोक।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को मिली बड़ी सौगात : राज्यपाल ने 55 सीटर एसी बस को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी पर किया शस्त्र-पूजन।

rktvnews

Leave a Comment