RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर: आरा रोटी बैंक के तत्वावधान में छठव्रतियों के बीच 411 कलसूप सेट का वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 नवंबर। बुधवार को आरा रोटी बैंक के तत्वावधान में स्थानीय सदर अस्पताल के सामने संतोष सिंह, एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा,शैलजा सिंह,मेजर राणा प्रताप सिंह,अखौरी दीपक,सोनाली देवी द्वारा ने 411 कलसूप सेट वितरित किया।
संतोष सिंह भारद्वाज ने कहा निस्वार्थ भाव से निष्ठा आस्था के महापर्व छठ के लिए पूजन सामग्री का श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने कहा आस्था के महापर्व पर यह प्रसाद वितरण सराहनीय है जो आरा रोटी बैंक द्वारा कई वर्षों से चल रहा है।शैलजा सिंह ने बताया आस्था के महापर्व को मनाने दूर दराज से अपनी माटी अपने गांव आकर लोग इस पर्व को मनाते है।मेजर राणा प्रताप सिंह ने कहा सामूहिक जनभागीदारी के द्वारा ऐसे पुण्य कार्य सामाजिक हित में होते रहने चाहिए।
अखौरी दीपक सहित अध्यक्ष सोनाली देवी ने बताया की आरा रोटी बैंक संस्था सामाजिक समरसता से वंचित वर्ग के लोगों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने को सदैव प्रयासरत है।
आयोजन को सफल बनाने में सोनाली देवी, श्रुति अग्रवाल,सुजाता,हर्षिता विक्रम,निशा, श्रेया,रितेश साह,मुक्तिकांत,राजीव रंजन,राकेश केशरी,अभिषेक,राहुल,रौशन, टोनू,विशाल,मनीष,राजा,अंकित,देव, करण,मोनू,सार्थक,उज्ज्वल आदि सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही

Related posts

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज के कर्मचारियों द्वारा राहत सामग्री जवानिया गांव के लिए किया गया प्रस्थान।

rktvnews

वरिष्ठ कवि आचार्य विजय गुंजन को ‘कवि विशुद्धानंद स्मृति सम्मान’ से अलंकृत किया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोपाल:प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा से ब्रह्मभट्ट समाज में खुशी।

rktvnews

तुलसी साहित्य अकादमी मुख्यालय भोपाल द्वारा “पावस काव्य गोष्ठी”

rktvnews

Leave a Comment