RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के साथियों के साथ मनाया दीपोत्सव।

मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली मिलन समारोह।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)03 नवंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकार बंधुओं से निवास परिसर में भेंट कर उन्हें दीपावली पर्व की मंगलकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के संपादक, संवाददाता, रिपोर्टर आदि को दीपावली मिलन के लिए निवास पर आमंत्रित कर मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली मिलन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस बैंड द्वारा सुमधुर धुनों की प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस बैण्ड के सभी सदस्यों को 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही प्रदेश में विकास, जन-कल्याणकारी योजनाओं, पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्र में हो रही प्रगति पर केन्द्रित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
पारम्परिक रूप से सुसज्जित कार्यक्रम स्थल पर, राज्य शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आमंत्रितों को बधाई देते हुए कहा कि सबके जीवन में शुभता, समृद्धि और सौभाग्य के दिव्य दीप सदैव प्रज्ज्वलित रहें, यही कामना है। पत्रकार बंधुओं ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलकर दीपोत्सव की शुभकामनाएँ दीं।

Related posts

रांची:रोटरी क्लब रांची नॉर्थ ने मनाया अपना 41वा स्थापना दिवस,नए सत्र के बोर्ड ऑफ डायरेक्टरो ने ली शपथ।

rktvnews

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने राज्यसभा सचिवालय का दौरा किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कलेक्टर ने राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

rktvnews

धर्मनिरपेक्षता : पश्चिमी या आधुनिक?

rktvnews

मध्यप्रदेश:मैहर में होगा माँ शारदा लोक का निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:ईद-उल-अजहा पर आरा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, हजारों लोगों ने अदा की नमाज।

rktvnews

Leave a Comment