RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नई दिल्ली:राजेश कुमार सिंह ने रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 01 नवंबर।राजेश कुमार सिंह ने 01 नवंबर, 2024 को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 20 अगस्त, 2024 को विशेष कार्य अधिकारी (रक्षा सचिव) का पदभार ग्रहण किया था।
कार्यभार संभालने से पहले, राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “देश हमेशा मातृभूमि की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का ऋणी रहेगा। वीर सैनिकों की असाधारण बहादुरी और बलिदान भारत को एक सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए हमारी शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है।”
इससे पहले राजेश कुमार सिंह 24 अप्रैल, 2023 से 20 अगस्त, 2024 तक वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे। इससे पहले, उन्होंने मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग में सचिव का पद पर कार्य किया।
उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में निर्माण और शहरी परिवहन, आयुक्त (भूमि) – डीडीए में निदेशक, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव, कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव और भारतीय खाद्य निगम मुख्य सतर्कता अधिकारी जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने राज्य सरकार में शहरी विकास सचिव और हाल ही में केरल सरकार के वित्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
राजेश कुमार सिंह आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी गिरिधर अरमाने का स्थान लेंगे।

Related posts

गया: नदी के जलस्तर बढ़ने से कुछ गांवों में पानी घुसने की सूचना पर देर रात सिलौंजा गांव पहुंचे डीएम,स्थिति का लिया जायजा, स्थानीय लोगों से बात कर जाने हालात।

rktvnews

भोजपुर:कोई साईड इफेक्ट नहीं,रोग जड़ से समाप्त, चिकित्सा शिविर में बोले आयुर्वेदाचार्य डा अनिल कु उपाध्याय

rktvnews

बक्सर डीएम ने ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया ।

rktvnews

रांची:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) की पहल ‘अस्मिता’ के कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने दिलायी सड़क सुरक्षा शपथ।

rktvnews

Leave a Comment