RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर:सड़क दुर्घटना कम करने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता लगातार हो:उप विकास आयुक्त

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अक्टूबर। बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं हिट एण्ड रन की मासिक बैठक उप विकास आयुक्त, भोजपुर की अध्यक्षता में किया गया।इस बैठक में सिविल सर्जन, शिक्षा पदाधिकारी ,अनुमंडल पदाधिकारी उपा० यातायात, सदर आरा , कार्य० अभि०, शाहाबाद पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य, एन एच०ए०आई सहा० निदेशक,खनन , मोटरयान निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।
सडक सुरक्षा समिति की बैठक में विभिन्न एजेन्डा पर विस्तृत चर्चा और उप विकास आयुक्त द्वार निर्देशित किया गया ।
उन्होंने कहा कि अभियांत्रिकी तंत्र को मजबूत करना सड़क दुर्घटना का एक प्रमुख कारण सड़क अभियांत्रिकी की समुचित व्यवस्था नहीं होना है – यथा रिफ्लेक्टींग टेप, कैमरा इंस्टालेशन, साईनेज का प्रयोग, जेब्रा क्रासिंग को पेंट करवाना, सड़क किनारे पेड़ों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाना, ब्लैक स्पॉट के पास समुचित लाईट की व्यवस्था, आवश्यक स्थानों पर सोलर ब्लीकिंग लाईट आदि का प्रबंधन किया जाना चाहिए।
सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम पूरे साल चलने की जरूरत है ।इस कार्यक्रम का उद्देश्य यातायात नियमों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाना और अंततः सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों को कम करना है।जागरूकता कार्यक्रम को स्कूल/कॉलेज के स्तर पर बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
हिट एण्ड रन इस स्कीम के तहत जो सरकार के द्वारा तय की गई मुआवजा की राशि मृतक की स्थिति में 2.00 लाख एवं गंभीर रूप से घायल की स्थिति में 50.000/- (पच्चास हजार) रुपये मोटरयान अधिनियम की धारा-161 के तहत निर्धारित हो उसका कार्य में गति लाए ।चौक-चौराहों पर यातायात जाम की समस्या/दुर्घटना से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए ।खबरों का प्रकाशन और प्रचार प्रसार पर विभाग कार्य करे ,समाचार पत्रों एवं लोकल न्यूज चैनल के माध्यम से सड़क सुरक्षा से संबंधित खबरों का प्रकाशन किया जाना चाहिए।

Related posts

मस्ती और ठिठोली का त्योहार होली।

rktvnews

गोपालगंज:सभी प्रधान सहायको के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 मार्च 24

rktvnews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “सनातन भूषण” की उपाधि से सम्मानित।

rktvnews

पटना:लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण:मंत्री महेश्वर हजारी

rktvnews

भोजपुर : शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित! उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरौली में हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment