RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आदिवासी नेता कार्तिक उरांव की जन्‍मशती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 29 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आदिवासी नेता कार्तिक उरांव की जन्‍मशती पर आज उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। श्री मोदी ने उन्‍हें एक महान नेता बताया, जिन्‍होंने अपना जीवन आदिवासी समुदाय के हितों और आत्‍मसम्‍मान के लिए समर्पित किया था। श्री मोदी ने कहा कि वह आदिवासी संस्‍कृति और अस्‍मिता के लिए पूरे समुदाय की आवाज़ थे।

प्रधानमंत्री ने x पर लिखा:

“आदिवासी समुदाय के अधिकार और आत्मसम्मान के लिए जीवनपर्यंत समर्पित रहे देश के महान नेता कार्तिक उरांव जी को उनकी जन्म-शताब्दी पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वे जनजातीय समाज के एक मुखर प्रवक्ता थे, जो आदिवासी संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहे। वंचितों के कल्याण के लिए उनका अतुलनीय योगदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

Related posts

प्रकृति के वेदनाओं को प्रदर्शित करती अजय गुप्ता अज्ञानी की रचना “इत्तफाक नहीं है”।

rktvnews

भोजपुर: जयराम राय बने राजद बड़हरा प्रखंड अध्यक्ष।

rktvnews

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) ने मालदीव के सिविल सेवकों के 24वें बैच को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 जनवरी 26

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 234 नए शहरों/कस्बों में निजी एफएम रेडियो शुरू करने को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर : मनुष्य को अपने विचारों व कर्मों को नहीं भूलना चाहिए : जीयर स्वामी 

rktvnews

Leave a Comment