RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

डॉ चंदन की दंत शल्य चिकित्सा पर आधारित “सर्जिकल कॉम्प्लिकेशंस ऑफ इंप्लांट” पुस्तक प्रकाशित।

बायोलॉजी की रुचि ने बनाया चिकित्सक जनहित में कार्यों और शोधों का है लक्ष्य: डॉ चंदन।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,28 मार्च। मुजफ्फरपुर के निवासी और मुरादाबाद के कोठीवाल डेंटल कॉलेज के एमडीएस दूसरे वर्ष के छात्र डॉ. चंदन कुमार की दंत शल्य चिकित्सा पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया। सर्जिकल कॉम्प्लिकेशंस ऑफ इंप्लांट नामक पुस्तक में दंत चिकित्सक चंदन ने शल्य क्रिया के दौरान किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए इसपर प्रकाश डाला है। दंत प्रत्यारोपण के दौरान मसूड़ों में जाने वाले रसायन और अन्य उपकरण के बारे में इस पुस्तक में विस्तार से जानकारी दी गई है। साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि सर्जरी के दौरान किए जाने ड्रिल के वक्त हड्डी और नसों को टूटने से कैसे बचाया जाये।
डॉ. चंदन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, दरभंगा रोड से की है। शुरू से पढ़ाई में मेधावी रहे दंत चिकित्सक चंदन को गाना गाने का भी शौक रहा है।पढ़ाई दौरान वह स्कूल की कई सारी प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेकर विजेता बन चुके हैं। दंत चिकित्सक की गायिकी उनके कॉलेज में भी मशहूर रही है। स्कूल के दिनों से ही वह देश प्रदेश के कई शहरों में अपने प्रतिभाओं का लोहा मनवा चुके हैं।
डॉ चंदन जब नौवीं कक्षा में थे तभी उन्होंने अपने मन में चिकित्सक बनने का सपना और लक्ष्य को निर्धारित कर लिया था ।जिसके परिणाम स्वरूप आज एक सफल दंत चिकित्सक और उससे संबंधित पुस्तक लेखन में अपनी पहचान कायम की है। डॉ चंदन ने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि पर चर्चा करते हुए कहा की उनके पिता सत्यनारायण पासवान सरकारी इंजीनियर रहे हैं और भाई राजन कुमार भी इंजीनियर हैं,जिसे देख उन्हे भी शुरू में इंजीनियरिंग करने की इच्छा थी। परंतु नौवीं कक्षा में बायलॉजी विषय की पढ़ाई और उसमे आई रुचि के बाद उनके मानसिक पटल पर चिकित्सक बनने की इच्छा प्रबल होने लगी। अपनी इस सफलता का श्रेय देते हुए उन्होंने अपनी मां जो भाजपा नेत्री भी है ललिता देवी को दिया। दसवीं के बाद उन्होंने दिल्ली और पटना में रहकर मेडिकल की तैयारी की। 2015 में उन्होंने मेरठ के सुभारती डेंटल कॉलेज में दाखिला लिया और यहां से दंत चिकित्सक की पढ़ाई पूरी की।

Related posts

राष्ट्रपति ने जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार-2023 प्रदान किया जाना अनुमोदित किया।

rktvnews

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बागपत तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जदयू छोड़ लोजपा रामविलास में शामिल हुए वीरमणि सिंह।

rktvnews

चतरा:दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन सतर्क, देर शाम उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न पंडालों का निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:कलेक्टर ने कपिला गौशाला का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment