RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: भोजपुर:जन सुराज उम्मीदवार किरण सिंह ने घर घर जा किया संवाद , महिलाओं की समस्याओं पर दिया जोर।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 अक्टूबर। जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार किरण सिंह ने आज तरारी के कतार, नारायणपुर, नोनर, और अमाई पंचायत मे पदयात्रा किया और जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं की जानकारी ली और उनकी आवश्यकताओं को समझा।
किरण सिंह ने शिक्षा,महिला सशक्तिकरण,और सामाजिक सुधार पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने वादा किया कि अगर उन्हें जनता का समर्थन मिलता है,तो वह तरारी के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करने, और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाने का प्रयास करेंगी।
किरण सिंह का कहना है कि पिछले दस वर्षों में तरारी का विकास रुका हुआ है और वह इसे एक समृद्ध और सशक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में काम करेंगी। उन्होंने कहा कि तरारी के लोगों को एक बार जन सुराज को मौका देना चाहिए और अगर उन्हे जनता की सेवा करने का मौका मिलता है तो वह हर संभव जनता की उम्मीदों पर खड़े उतरने का प्रयास करेंगी। वहीं उन्होंने जब क्षेत्र की महिलाओं से मुलाकात की , तो सभी महिलाओं ने उनका दिल खोल कर स्वागत किया और अपनी सारी समस्याओं को बताया और क्षेत्र मे पहली महिला प्रत्यासी होने पर खुसी जताई | वहीं प्रत्याशी किरण सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों मे जन सुराज पदयात्रा के माध्यम से हर गली चौक -चौराहे पहुचेगा और जनता की समस्याओं को समझेगा ।

Related posts

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपदभर में धूमधाम से मनायी गयी।

rktvnews

धनतेरस: समृद्धि का नहीं, संवेदना का उत्सव।

rktvnews

हस्ताक्षर अभियान के तहत स्टेप बाय स्टेप कोचिंग संस्थान में चला कार्यक्रम।

rktvnews

कोल इंडिया लिमिटेड ने अपनी प्रत्येक सहायक कंपनी में बहु कौशल विकास संस्थान स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 13 जुलाई : 24

rktvnews

भवन विकास निगम के इंजीनियर्स आई.आई.एम. इंदौर में सीखेंगे प्रबंधन के गुर ।

rktvnews

Leave a Comment