RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर:एम्बुलेंस सेवा कर्मचारियों की मांगे पूरा करे जिला प्रशासन : दिलराज प्रीतम

अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे 102 एम्बुलेंस सेवा कर्मचारियों से मिले माले नेता।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 अक्टूबर।आरा सदर अस्पताल के 102 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारी संघ के द्वारा पिछले 21 अक्टुबर से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है!यह धरना एम्बुलेंस कर्मचारियों का पांच माह बेतन बकाया राशि का भुगतान करने,Zen Plas कम्पनी द्वारा इन कर्मचारियों को हटाने के खिलाफ उनकी स्थाई नौकरी के लिए यह धरना जारी है!धरना का जायज मांगों का समर्थन करते हुए भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,मेडिकल इंचार्ज दीना जी,जिला कमेटी सदस्य शिवमंगल यादव ने पहुंचकर इन उनका समर्थन करते हुए धरनार्थियों की मांग पर कहा की जिला अस्पताल प्रशासन एवं जिला प्रशासन हल करें ताकि जिले में मरीजों के लिए एम्बुलेंस सेवा बहाल हो सके!इस दौरान भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि 102 एम्बुलेंस सेवा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना से जिले के मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है! एम्बुलेंस सेवा कर्मचारियों के द्वारा जिले के सरकारी अस्पतालों से दूसरे अस्पताल में ले जाने के संकट में सेवा दी जाती हैं लेकिन सरकारी ग़लत नीतियों की वजह से इन कर्मचारियों का कम्पनियों के जरिए वेतन का भुगतान किया जाता है!आगे माले नेता दिलराज प्रीतम ने कहा की ये एम्बूलेंस सेवा राज्य रोगी कल्याण समिति के जरिए सरकार मुहैया कराती है जिसे पहले प्रतिमाह एक एंबुलेंस पर 56 हजार रूपए दिया जाता था लेकिन अब यह एम्बुलेंस सेवा के रखरखाव के लिए सरकार Zen कम्पनी को 1 लाख 50 हजार रुपए दिया जाने लगा और इस कम्पनी के जरिए इन कर्मचारियों को सिर्फ 11 हजार रुपए प्रतिमाह ही दिया जा रहा है जबकि सरकार की ओर से 20 हज़ार रुपए निर्धारित है बाकी पैसा अस्पताल व कम्पनी की मिलीभगत से इन कर्मचारियों का वेतन सहित एम्बुलेंस के रखरखाव के नाम पर पूरे बिहार में सरकार के खजाने की भारी लूट मची है!
आगे माले नेता ने कहा कि जिला प्रशासन अस्पताल प्रशासन का भारी लूट का जांच कर कार्रवाई कर एम्बुलेंस सेवा कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी कर बकाया वेतन का भुगतान कर इनकी सेवा स्थायी करने जैसे मांगों को पूरा कर अनिश्चितकालीन धरना को समाप्त करायें नहीं तो इस लूट के खिलाफ भाकपा-माले आंदोलन खड़ा करेगा!

Related posts

भोजपुर: सुदामा प्रसाद की जीत पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के जिला सचिव सचिव उमेश कुमार सुमन ने दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:’मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ की तर्ज पर डीएवी स्पोर्टस की पहल।

rktvnews

जाति के नए आंकड़ों के आधार पर नीतियां बने, दलितों-पिछड़ों का आरक्षण बढ़े : महबूब आलम

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 नवंबर 25

rktvnews

संसदीय विद्यापीठ में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित।

rktvnews

सारण:स्वस्थ बिहार ही है विकसित बिहार की पहली सीढ़ी : मंगल पांडेय

rktvnews

Leave a Comment