RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर:स्वामी विवेकानंद स्कूल में मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव और बताया गया महत्व।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अक्टूबर।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरा दक्षिणी उपनगर द्वारा स्वामी विवेकानंद स्कूल गोढ़ना रोड में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया। मौके पर सुनील जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दू पंचांग में आश्विन मास की पूर्णिमा का खास महत्व है। हिन्दू समाज वर्षों से इस दिन शरद पूर्णिमा उत्सव के रूप में मनाते आ रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूरे वर्ष में केवल इसी दिन चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है और अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण रहता है। पृथ्वी पर इस दिन शीतलता, पोषक तत्वों,शक्ति एवं शांति रूपी अमृत वर्षा करता है। चन्द्रमा की किरणें विशेष अमृतमयी गुणों से युक्त रहती है, जो कई बीमारियों का नाश करती है जिसको वैज्ञानिक भी मानते है कि शरद पूर्णिमा की रात स्वास्थ्य व सकारात्मक परिणाम देने वाली होती है। इन्होंने समाजिक समरसता को लेके चर्चा की और कहा की एकता में ही शक्ति है अगर हिन्दू समाज बटेंगे ,बिखरेंगे तो निश्चित रूप से दुसरे मजबूत होंगे और फायदा उठायेंगे। इतना बड़ा हिन्दुओं के देश को अंग्रेज हो या मुगल गुलाम बनाया। इसके मूल में स्व की भावना न होना, जातियों में उलझे रहना है। हम सभी को जाती, पार्टी से ऊपर उठकर गर्व से बोलना पड़ेगा हम हिन्दू है।इसपर गर्व करना होगा।विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना होगा। विचारधारा एक खेती है इसको जितने मेहनत से पोषक तत्व देंगे उतना अच्छा कार्यकर्ता निकलेगा। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक के रूप में उत्तम जी, अमृतवचन, आदित्य जी, प्रकाश जी, प्रवीण जी नीरज अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे |

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 09 जुलाई 26

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के अंतिम दिन 61 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:भारत को आजादी दिलाने में नेताजी का अहम योगदान : प्रभारी जिला पदाधिकारी

rktvnews

दो चिकित्सक मित्रों ने रचा इतिहास भोजपुर को दी एमआरआई की सुविधा।

rktvnews

सारण:उर्वरक की कालाबाजारी करने वाले उर्वरक विक्रेताओं पर कार्रवाई करें- डीएम

rktvnews

गया:होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment