RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: दरभंगा:मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की प्रगति को लेकर हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)19अक्टूबर। शुक्रवार को जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के निर्देश के आलोक में मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को लेकर बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में विकास मित्रों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के संबंध में बहादुरपुर प्रखंड के सभी विकास मित्र को सहायक प्रबंधक राजेश कुमार रंजन द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ 12वीं पास युवा/युवतियों जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच हो तथा जो किन्हीं कारणवश आगे की पढ़ाई नहीं कर रहे हो और रोजगार की तलाश में हो बिहार सरकार उन्हें प्रत्येक माह एक हजार रुपये अधिकतम 24 माह तक सहायता राशि का लाभ देती है।
प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बहादुरपुर द्वारा सभी विकास मित्र को निर्देशित किया गया कि अपने पंचायत से ऐसे सभी लाभुक जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष हो तथा इंटर उत्तीर्ण होने के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर रहे हो, उन्हें मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता का लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में सहायक योजना पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित डीआरसीसी के कर्मी उपस्थित थे।
इसी प्रकार उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को लेकर जिला नियोजन कार्यालय के सभागार में जिला अंतर्गत सभी कुशल युवा कार्यक्रम के प्रशिक्षण केंद्र के संचालकों के साथ सहायक निदेशक अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के संबंध में सभी कुशल युवा कार्यक्रम के प्रशिक्षण केंद्र संचालकों को सहायक प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
उन्होंने सभी कुशल युवा कार्यक्रम के प्रशिक्षण केंद्र के संचालकों को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्र से प्रत्येक माह कम से कम 10 ऐसे सभी लाभुक जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष हो तथा इंटर उत्तीर्ण हो एवं आगे की पढ़ाई नहीं कर रहे हो उन्हें मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता का लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

भोजपुर:केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का स्वागत।

rktvnews

22 मार्च जल दिवस के अवसर पर लखनऊ में परिवर्तन संस्था द्वारा गोमती नदी सफाई अभियान का होगा आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने सीएलईए-कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:चिकित्सकीय व्यवस्था में बड़ा बदलाव,सदर अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में अब सिर्फ एक अटेंडेंट को मिलेगी अनुमति:डा अरुण कुमार

rktvnews

भारतीय संस्कृति में विश्वबंधुत्व इनबिल्ट है: प्रो. महताब आलम रिज़वी

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने पेयजल, बिजली एवं सड़क सहित महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment