RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:तरारी से जन सुराज के उम्मीदवार पर बोले PK ,हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, इसका पहला उदाहरण सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह हैं।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)18 अक्टूबर।जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आगामी उप-चुनाव के लिए तरारी विधानसभा सीट से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल श्रीकृष्ण सिंह को जन सुराज पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे पिछले 2 वर्षों से अपनी पदयात्रा में कह रहे हैं कि बिहार के हर गांव से अच्छे और योग्य लोगों को ढूंढ़कर राजनीति में लाएंगे। इसका पहला उदाहरण एसके सिंह हैं। सेना में उप- प्रमुख (वाइस चीफ) के पद पर बिहार से अब तक दो ही लोग पहुंचे हैं, उनमें से एक एसके सिंह हैं। जन सुराज के लिए यह गौरव की बात है कि सेना में इतने ऊंचे पद पर रहने के बावजूद जन सुराज अभियान की ईमानदारी और शुचिता को देखते हुए श्रीकृष्ण सिंह हमारे साथ आए हैं।
बिहार की राजनीति में यह पहला मौका होगा जब सेना में सर्वोच्च पद पर रह चुके हो और फिर उसके बाद बिहार से विधानसभा का उपचुनाव लड़ने के लिए कोई व्यक्ति मैदान में उतरा हो। एसके सिंह तरारी के एक गांव के रहने वाले हैं, वही तरारी जो बालू माफिया और भू-माफिया के लिए जाना जाता है। जनरल एसके सिंह के नेतृत्व में तरारी को बालू माफिया और भू-माफिया से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जन सुराज की चुनौती है कि कोई भी पार्टी तरारी से श्री कृष्ण सिंह से बेहतर उम्मीदवार घोषित करे। अन्य दल जाति या धर्म या बाहुबल या धनबल के आधार पर अपने उम्मीदवारों का चयन करती हैं और जन सुराज अपने उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर करता है। यही बात जन सुराज को अन्य पार्टियों से अलग बनाती है।

Related posts

मुख्यमंत्री से मिला यादव समाज का प्रतिनिधिमंडल श्रीकृष्ण बोर्ड का होगा गठन – सेना में हो अहीर रेजिमेंट का गठन।

rktvnews

बिहार : बहनों ने भाई की कुशलता के लिए किया भाई दूज।

rktvnews

भोजपुर:महाराणा प्रताप के वीर गाथा पर होने वाले आयोजन की तैयारी पूरी!जिले भर से गणमान्य अतिथि होंगे सम्मिलित:संयोजक भाई बरमेश्वर

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.76 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ 7.52 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.56 लाख रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

भोजपुर के युवाओं ने किया शंखनाथ 2025 में फिर से एनडीए सरकार।

rktvnews

पूर्णिया:शहीद सिपाही के परिजनों को दिया गया 25 लाख रुपए चेक।

rktvnews

Leave a Comment