RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: जयपुर:राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेन्ट समिट-2024, अतिरिक्त जिला कलक्टर ने उद्यमियों से किया संवाद

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)17 अक्टूबर। राइजिंग राजस्थान में जयपुर जिला अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभएगा। जयपुर, जयपुर ग्रामीण एवं दूदू जिलों की जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन 8 नवंबर 2024 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में किया जाएगा। मीट के सफल आयोजन के लिए संपूर्ण जिले के उद्यमियों से संपर्क किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट आशीष कुमार की अध्यक्षता में औद्योगिक क्षेत्र मालवीया स्थित रीको गेस्ट हाउस में औद्योगिक क्षेत्र मालवीया, मानसरोवर, अपैरल पार्क, हीरावाला एवं पीएचडी चौम्बर के पदाधिकारियों एवं सदस्य के साथ जयपुर में निवेश के संबंध में चर्चा की गयी।
रीको द्वारा स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों में इकाईयां स्थापित करने के रूझान के साथ उद्यमियों द्वारा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एवं रीको के अधिकारियों की उपस्थिति में लगभग 457 करोड़ का निवेश किए जाने के एमओयू हस्ताक्षरित किए गए जिनके द्वारा 2 वर्ष के अन्दर इकाई स्थापित कर लगभग 1000 व्यक्तियों को रोजगार प्रस्तावित किया गया है।
बैठक में औधोगिक क्षेत्र मालवीया एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर अग्रवाल, सचिव हीरालाल राजावत, मानसरोवर औद्योगिक क्षेत्र के महासचिव अभय गुप्ता, सदस्य दिलीप तवर, औधोगिक क्षेत्र हीरावाला के महासचिव  रिंकू अग्रवाल व पीएचडी चैम्बर के प्रतिनिधि  राकेश कुमार गुप्ता के साथ-साथ लगभग 30-35 उद्यमियों ने भाग लिया।
रीको इकाई कार्यालय जयपुर (दक्षिण) के अर्न्तगत आने वाले औद्योगिक क्षेत्रों के पदाधिकारीयों द्वारा अवगत करवाया गया है कि वर्तमान में औद्योगिक क्षेत्रों में लगभग 1200 की इकाईयां कार्यरत हैं जिसमें औधोगिक क्षेत्र मानसरोवर एवं अपैरल पार्क में लगभग 300 इकाईया मुख्यतः गारमेन्ट से संबंधित हैं एवं इनके द्वारा लगभग 2000 करोड़ का व्यापार प्रतिवर्ष किया जा रहा है, जिसमें प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 25 हजार व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। औधोगिक क्षेत्रों में स्थापित अन्य इकाईयों द्वारा लगभग 1500 करोड़ का व्यापार किया जा रहा है।

Related posts

पटना:’राष्ट्रभाषा’ के लिए अविराम संघर्ष के संकल्प के साथ “हिन्दी पखवारा” एवं “पुस्तक चौदस मेला ” का हुआ समापन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक, मोंथा चक्रवात से जानमाल की सुरक्षा को लेकर नगर निकाय, प्रखंड व अंचल के क्षेत्रीय पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल को छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति से संबंधित पुस्तके भेंट की गई।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने एनईपी-2020 के कार्यान्वयन पर पश्चिमी ज़ोन के कुलपतियों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधन दिया।

rktvnews

राजस्थान:119वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण सत्र के पासिंग आउट परेड एवं समापन समारोह तथा 120वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन समारोह आरपीटीएस अलवर में आयोजित।

rktvnews

रायपुर:शानी ने कथा लेखन में राष्ट्रीय फलक पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई : कैलाश बनवासी

rktvnews

Leave a Comment