RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:सन्तवाणी सुनने के लिए सपरिवार आएं जिससे भौतिकतावादी युग में तनाव कम होगा:श्री देवनानी स्पीकर

वासुदेव देवनानी ने मुनि अर्चित सागर के दीक्षा दिवस पर शुभकामनाएं दी।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)10 अक्टू्बर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को श्री दिगम्बर जैन 1008 चन्द्रप्रभ मंदिर, जयपुर में दीक्षा दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
विधान सभा अध्य‍क्ष श्री देवनानी ने मुनि अर्चित सागर को कोटि-कोटि नमन किया। हम लोगों को मुनि श्री के मार्ग पर चलने का प्रयास करना होगा। दीक्षा वास्तव में सारी सांसारिक इच्छाओं के त्याग का परिचायक है। दीक्षा में सत्य के पालन करने के लिए पांच महामंत्रों का उल्लेख किया है। जिसके अंतर्गत अहिंसा, सत्य, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह व चोरी ना करना है। आज के भौतिकवादी युग में इस तरह के जीवन को अपनाना अपने आप में अनोखा है। मुनियों का आशीर्वाद वास्तव में तपस्वी जीवन की प्रेरणा देता है। जिस भौतिकवादी युग में हम जी रहे हैं, उसमें तपस्या के पराक्रम की कल्पना करना ही कठिन है। आवश्यकता से अधिक धन नहीं रखने के नियम की जीवन में पालन करना बहुत ही कठिन है, लेकिन इसका पालन करना गर्व का विषय है। तनाव समस्याओं की जड़ है। तनाव नहीं करने के लिए साधना करने की आवश्यकता है।
श्री देवनानी ने कहा कि समस्याओं का समाधान आत्म शांति है। अहिंसा का पालन हम सब लोगों को करना चाहिए और उसे ग्रहस्थ जीवन में पालन करें, तो उससे जीवन में सुख ही सुख है। यही जीवन का सार है। सम्मान आपको सदैव जीवन जीने की प्रेरणा देता है। जब कभी मुनि श्री के प्रवचनों हेतु आप पण्डाल में आयें तो सारी बातों को भूल करके मुनि श्री के प्रवचनों में ध्यान केंद्रित करें। दीक्षा लोगों को सन्मार्ग की ओर ले जाती है। श्री देवनानी ने कहा कि सन्तवाणी सुनने के लिए सपरिवार आएं , जिससे भौतिकतावादी युग में तनाव कम होगा।

Related posts

रायपुर :जनसूचना अधिकारियों पर राज्य सूचना आयुक्त की कार्यवाही,सूचना देने में लापरवाही पर 85 लाख रुपये का जुर्माना।

rktvnews

पटना:जरूरतमंदों की सेवा में रक्त की अहम भूमिका : चेयरमैन डा बी बी सिन्हा

rktvnews

सफल लोकतंत्र के लिए चुनाव में हर मतदाता की भागीदारी है जरूरी- जिला निर्वाचन अधिकारी ।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने बिलौटी पंचायत का किया भ्रमण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में भारत ने एक लंबा सफर तय किया है, अंतरिक्ष क्षेत्र ने पिछले 60 वर्षों में की गई प्रगति को पार किया

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए 5वें दिन 11 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये 15 नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

Leave a Comment