RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री ने शीतला मंदिर में दर्शन कर किया चाहरदीवारी एवं सुविधाओं के विकास कार्य के शिलापट का अनावरण।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)10 अक्टूबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन अगमकुआँ स्थित शीतला माता मंदिर पहुँचे। मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना’ अंतर्गत विशेष योजना मद से प्राचीन विरासत स्थल मां शीतला मंदिर अगमकुआ की परिसर की चाहरदिवारी एवं सुविधाओं के विकास कार्य का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने अगमकुआँ स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना की। पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर में भी जाकर मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधिवत पूजा करायी। मुख्यमंत्री ने माँ शीतला देवी, मॉ बड़ी पटनदेवी एवं मॉ छोटी पटनदेवी माता से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री ने बड़ी पटनदेवी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का भी जायजा लिया और कार्य को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर भी माँ भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की।
मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंगवस्त्र, पाग एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। पूजा अर्चना के दौरान जल संसाधन एवं संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी,
मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित आयोजकगण, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Related posts

महिलाओं को भा रहे “अशोक भाई साड़ी वाला”! साड़ियों के विशाल संग्रह है इनके आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड, कोलकाता में 25टी बोलार्ड पुल टग नौका बाहुबली का जलावतरण और युवान के निर्माण कार्य का शुभारंभ।

rktvnews

गिरीडीह:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर आज जमुआ प्रखंड कार्यालय में उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों ने बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की, मैपिंग कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

rktvnews

दुमका:अबुआ जाति-निवासी प्रमाण पत्र अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन।

rktvnews

रेलवे हमारी अर्थव्यवस्था और पहचान का हिस्सा है: राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

rktvnews

2022 बैच के आईएएस अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment