RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 अक्टूबर। मंगलवार को तनय सुल्तानिया जिला पदाधिकारी, भोजपुर आरा की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक की गई।जिसमें निम्न निर्देश दिए गए:

01. किसानों का निबंधन :

अधिकाधिक इच्छुक किसान समितियों में धान बिकी कर सके, इसके लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी से समन्वय कर अधीनहस्थ कृषि पदाधिकारी / कर्मियों की सहायता से किसानों के बीच इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित् करेंगे।

02. समितियों का अंकेक्षण :

समितियों के चयन हेतु मुख्य आधार समितियों का समितियों का अंकेक्षित (वर्ष 2023-24) होना है। इसके लिए समितियों का अंकेक्षण जल्द से जल्द जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, सहयोग समितियां भोजपुर आरा पूर्ण कराना सुनिश्चित् करेंगे।

03. समितियों का क्रियाशीलता :

पैक्स/व्यापार मंडल के माध्यम से धान अधिप्राप्ति हेतु अधिक से अधिक समितियों के क्रियाशील करने का निदेश जिला सहकारिता पदाधिकारी, भोजपुर आरा को दिया गया।

धान अधिप्राप्ति में संलग्न सभी समितियों में नमी मापक यंत्र, मापतौला किसानों के सत्यापन हेतु बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैनर अदि के अधिष्ठापन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

• जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, भोजपुर आरा को निदेश दिया गया कि यथाशीघ्र निबंधित मिलों का सत्यापन कराना सी०एम०आर० सेन्टर के पथ मरम्मतीकरण कराना सुनिश्चित् करेंगे।

• जिला केन्द्रिय सहकारि बैंक, आरा को निदेश दिया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 आवश्यक कैश क्रेडिट हेतु आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित् करेंगे।

• सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, भोजपुर जिलान्तर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित् करेंगे।

• जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में हुई डिफोल्टर समितियां अप्रसंगता व्यक्त करते हुए ईचरी (गड़हनी), अमरूहा (संदेश), असनी (उदवन्तनगर) एवं गंगहर (आरा) (जिनकी लगभग राशि 40 लाख, 45 लाख, 3 लाख एवं 12 लाख क्रमशः वसुलनीय राशि है।) के विरूद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया।

• पैक्स निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अधिप्राप्ति हेतु विशेष निदेश दिए गए।

Related posts

भारत और ब्राजील ने डाक क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:”सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय” के तहत विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने मंडल कारा में आयोजित की जागरूकता शिविर।

rktvnews

कैबिनेट ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए वेंचर कैपिटल जुटाने हेतु स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी दी

rktvnews

ये समय रिश्ता निभाने का नहीं, IICC को बचाने का है: डॉ अनूप श्रीवास्तव

rktvnews

चितौड़गढ़:डीब्रीफिंग के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित बीएलओ निलंबित।

rktvnews

Leave a Comment