RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मध्य ग्रामीण बैंक (CSP) बीरमपुर के खाताधारकों को पैसा दिलाए जिला प्रशासन-शिवप्रकाश रंजन

15 अक्टूबर को जिलाधिकारी के समक्ष होगा विशाल धरना-माले

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)08 अक्टूबर।कोईलवर प्रखंड के बीरमपुर में मध्य ग्रामीण बैंक (CSP) से सैंकड़ों खाताधारकों से पैसा वसूल कर करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गए पीड़ित खाताधारकों से मिलने भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य व अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,बड़हरा विधानसभा प्रभारी बिष्णु ठाकुर,जिला स्थाई समिति सदस्य नंदजी राम,राजद आपदा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुहैल खान,राजद नेता व अधिवक्ता सुभाष यादव बीरमपुर पहुंचे और पीड़ित खाताधारकों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली!पीड़ित खाताधारकों ने माले-राजद नेताओं से कहा कि पिछले एक माह से सैंकड़ों खाताधारकों से पैसा वसूल कर खाता पर नहीं चढ़ाया जा रहा था!बैंक मैनेजर चंदन सहाय से इसकी शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं किया गया था।अचानक बैंक मैनेजर फरार हो गया। नेताओं को खाताधारकों ने बताया की स्थानीय गीद्धा थाना में लिखित आवेदन देने के बाद भी आजतक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है!सभी खाताधारक गरीब मजदूर वर्ग के है और अपना खून-पसीना की गाढ़ी कमाई को बैंक में जमा किये थे लेकिन बैंक मैनेजर पैसा लेकर फरार हो गए!नेताओं ने बताया की इन पीड़ित खाताधारकों के पैसा बरामदगी एवं बैंक मैनेजर को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर 15 अक्टूबर को भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया जाएगा!

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 16 अगस्त 24

rktvnews

मध्यप्रदेश:कृषि आधारित उद्योग लगाने पर मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पेटेंट कार्यालय ने एक वर्ष में एक लाख पेटेंट प्रदान किए।

rktvnews

दरभंगा:”स्वच्छता ही सेवा” अभियान अंतर्गत कमला नदी के किनारे गौसा घाट पर स्वच्छता हेतु श्रमदान का किया गया आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में दुमका सदर लैम्प्स में प्रस्तावित कटहल प्रोसेसिंग यूनिट के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment