RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण: डीएम और डीडीसी ने 50 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत प्रदान किया स्वीकृति पत्र।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)07 अक्टूबर। आज मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं यथा-प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और जीविका अंतर्गत सतत जीविकोपार्जन योजना, क्रेडिट लिंकेज, परिक्रमी निधि एवं आरंभिक पूंजीकरण निधि के तहत कुल-81 करोड़ 54 लाख 94 हजार की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में हस्तानांतरित की गयी।
इस अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिले के जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय एवं उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार द्वारा विभिन्न योजनाओं के 50 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृति पत्र एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत शौचालय निर्माण प्रोत्साहन राशि तथा जीविका दीदियों के बीच सतत जीविकोपार्जन योजना क्रेडिंट लिंकेज, परिक्रमी निधि एवं आरंभिक पूंजीकरण निधि के तहत चेक के माध्यम से राशि प्रदान की गयी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश एवं निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम अमित कुमार पाण्डेय, डीपीएम जीविका, निखिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:जनहित सर्वोपरि, विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सांसद वीडी राम

rktvnews

दुमका जिला अंतर्गत चौकीदार नियुक्ति परीक्षा संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रेस क्‍लब सिवनी ने पेश की मिसाल।

rktvnews

रायपुर : जेल विभाग में छत्तीसगढ़ स्थापना रजत महोत्सव का शुभारंभ।

rktvnews

01 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मानवीय संवेदना,सड़क हादसे में घायल संस्कृति वर्मा को उच्च स्तरीय उपचार के लिये एयरलिफ्ट कर इंदौर से मुंबई भेजा।

rktvnews

Leave a Comment