RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : पंचायत समिति की बैठक हेतू हाई कोर्ट का आदेश।

प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास उपस्थित पंचायत समिति सदस्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 7 अक्टूबर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड पंचायत समिति की बैठक हाई कोर्ट के आदेश पर 17 अक्टूबर को बुलाई गई है। शाहपुर प्रखंड के कुछ पंचायत समिति सदस्यों द्वारा प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए पंचायत समिति की विशेष बैठक बुलाने हेतू पटना उच्च न्यायालय मे दायर बबीता देवी बनाम बिहार सरकार एवं अन्य सी डब्ल्यू जे सी नंबर 4570/2024 मे दिनांक 3/9/2024 को पारित आदेश के आलोक में दिनांक  12/9/2024 को सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन प्रखंड प्रमुख शाहपुर को दिया गया। परंतु प्रखंड प्रमुख द्वारा निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद विशेष बैठक की तिथि निर्धारित नहीं की गई। इसके बाद सदस्यों ने उप प्रमुख को दिनांक 4/10/2024 को पंचायत समिति की विशेष बैठक के निर्धारण हेतू आवेदन दिया। उप प्रमुख द्वारा भी पंचायत समिति की विशेष बैठक की तिथि निर्धारित नहीं की गई। इसके बाद पंचायत समिति के 9 सदस्यों ने बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 की धारा 44(3)(i) में वर्णित प्रावधानों के अनुरूप विशेष बैठक की तिथि दिनांक 17/10/2024 को निर्धारित की। इस संबंध में उपरोक्त 9 सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी, पंचायत समिति, शाहपुर को पंचायत समिति के सभी सदस्यों को पंचायत समिति की विशेष बैठक में शामिल होने के लिए सूचना निर्गत करने के संबंध में आवेदन दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी, पंचायत समिति शत्रुंजय कुमार सिंह ने सभी सदस्यों को बुलाकर इस संबंध में सूचित कर दिया है। आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में बबीता देवी, पूनम देवी, आरती देवी, रागिनी देवी, पुष्पा देवी, राधा कृष्ण गोंड, सत्येंद्र कुमार, बृज किशोर यादव और राजेश केशरी शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर:डीएवी सेंटर फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस द्वारा आयोजित आठवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

चतरा:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर चतरा में भव्य समापन समारोह।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बक्सर डीएम ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर, यूबीए और विभा ने अगरबत्ती बनाने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया

rktvnews

बागपत : दिव्यांगजनों को मिली नई उड़ान, विधायक योगेश धामा ने बांटीं ट्राइसाइकिलें व व्हीलचेयर।

rktvnews

Leave a Comment