RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग पेंशन अन्य लाभार्थी पारक योजनाओं के लगाए जा रहे हैं कैंप।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)5 अक्टूबर।जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को 10:00 से 2:00 बजे तक जनपद की समस्त तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है जिस के क्रम में आज जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 49शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 6 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ने जन सामान्य की शिकायतें सुनी जिसमें 38शिकायतें प्राप्त हुई मौके पर 4का निस्तारण किया गया और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने जन सामान्य की शिकायत सुनी जिसमें 18 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस दिवस में जो शासन की नीति है कोई भी प्रार्थना पत्र उसका 7 दिन के अंदर निस्तारण कर दिया जाए कोई प्रकरण संवेदनशील है तो उसकी समय अवधि 7 दिन और बढ़ाई जा सकती है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले आज बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सरल और सम लाभ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से कैंप लगाया जाता है जिसमें पेंशन दिव्यांग राशन कार्ड आदि संबंधित विभाग को स्टाल लगाए जाते हैं और संबंधित लाभार्थी का प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाता है जिसमें तहसील दिवस के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए जाते हैं आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने 10 दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मानिटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। अतः सभी अधिकारियों के द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में आए संपर्को के निस्तारण की क्रॉस चेकिंग कराए जाने के लिए टीम गठित की उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में अधिकारियों का सुपरविजन अच्छा होना चाहिए ।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त संदर्भों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें कोई भी संदर्भ लंबित नहीं रहना चाहिए ।
इस अवसर पर एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी ,तहसीलदार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल ,पुलिस क्षेत्राधिकार सहित आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बागपत:जनवरी माह में मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा माह।

rktvnews

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए मास्टर ट्रेनर के द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण।

rktvnews

नई दिल्ली:विजया किशोर रहाटकर को किया गया राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।

rktvnews

गढ़वा:विद्यालयी बसों के सुरक्षित संचालन को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन गंभीर, सभी निजी स्कूलों के संचालकों के साथ हुई अहम बैठक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर भूमि अधिग्रहण की समस्या के निराकरण एवं मुआवजा राशि भुगतान हेतु विशेष कैंप का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर :पुण्यतिथि पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment