RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: 30 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में स्वच्छता सेवा कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)02 अक्टूबर। मंगलवार को 30 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में एमपी हाई स्कूल के प्रांगण में एनसीसी कैडेटों द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी कैडेटों को कमान अधिकारी ने संबोधित करते हुए बताया की 1 साल में 100 घंटा लगभग समय सफाई में देना है। सफाई हमारे जीवन का मूल मंत्र है इसी कारण हमारे समाज और परिवार में बीमारी से निजात मिल सकता है। इसलिए हमेशा साफ सफाई पर ध्यान देंने की जरूरत है।इस मौके पर महानिदेशक पूर्वी क्षेत्र के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार बीके रेड्डी एवं महानिदेशक पूर्वी क्षेत्र के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार अमरेंद्र मोहन भी उपस्थित रहे। कमान अधिकारी द्वारा सभी कैडेटों के बीच क्विज प्रतियोगिता कराया गया और पुष्कृत किया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी कैडेटों में भारी उत्साह देखा गया।इस मौके पर 30 बिहार के PI SUB जयप्रकाश,BHM राम अवतार सिंह,CHM राहुल कुमार सहित भारी संख्या में एनसीसी कैडेटों ने कार्यक्रम को मिलकर सफल बनाया।

Related posts

चतरा:पाँच वर्षों तक वेतनवृद्धि पर लगी रोक, राजस्व उप निरीक्षक पर विभागीय कार्रवाई पूरी।

rktvnews

दरभंगा:बिहार खादी मेला में सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र!बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खिचवा रहे हैं सेल्फ़ी।

rktvnews

भारतीय राजस्व सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने किया दाॅवा पंचायत अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण।

rktvnews

पटना: जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 13 सितंबर से ,उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजन समिति बैठक में लिया गया निर्णय।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

Leave a Comment