RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के तृतीय चरण का जिलाधिकारी ने संयुक्त जिला अस्पताल से किया शुभारंभ।

अभियान का मुख्य उद्देश्य संचारी रोगों से बचाव के लिए जनसहभागिता बेहद महत्वपूर्ण।

जनसंपर्क अभियान के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में आमजनमानस को जागरूक किया जाए।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)01 अक्टूबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण / दस्तक अभियान के तृतीय चरण 01 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक शासन की मनसा के अनुरूप चलाया जाएगा जिसका जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज जिला संयुक्त चिकित्सालय बागपत से अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक जनजागरण रैली का शुभारंभ किया । यह अभियान जनपद में संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, और अन्य जलजनित रोगों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में यह अभियान 244 ग्राम पंचायत, 9 नगर निकायों जनपद के प्रमुख स्थलों ,चौराहा आदि में यह अभियान चलाया जाएगा इस अभियान को दो भागों में बांटा गया है जिसमें विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर एवं दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद में चलाया जाएगा जिसमें सभी विभागों ने अपनी कार्य योजना बनाई है वे अपनी कार्य योजना के आधार पर कार्य किया जाएगा आज जनपद के समस्त विकास खंडों में ,आसारा गांव व नगर निकाय रटोल में रैली निकाली गई और समस्त नगर निकायों में यह अभियान शुभारंभ किया गया है इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संचारी रोगों से बचाव के लिए जनसहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों को जागरूकता फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।जिसमें स्वच्छता और जागरूकता स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें जलभराव, कचरा निष्पादन और घरों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
मच्छर नियंत्रण मच्छरजनित बीमारियों के रोकथाम के लिए एंटी-लार्वल छिड़काव और फॉगिंग अभियान चलाए जाएंगे। इसके अलावा, पानी के कंटेनरों की नियमित सफाई के लिए नागरिकों को जागरूक किया जाए।
टीकाकरण अभियान जापानी इंसेफेलाइटिस और अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा स्वास्थ्य शिविर विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां मुफ्त जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।
जनसंपर्क अभियान: सोशल मीडिया, रेडियो, और टेलीविज़न के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता अपनाने और संचारी रोगों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया। यह अभियान लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित नहीं हो जाता स्वच्छता साफ सफाई व बीमारी सम्बंधित किसी को को समस्या होती है तो वह अपने सम्बंधित नगर निकाय या ग्राम पंचायत में सूचित करें जो समस्या है उसका समाधान हो सकें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एस के चौधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपा सिंह सहित आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।

Related posts

नही आ रहा जल!ले जाए नल 😮मामला नल जल योजना का।

rktvnews

बक्सर:चक्की प्रखण्ड अंतर्गत अरक में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जॉ पॉल्स पब्लिक स्कूल में “फ्यूचर फ्रंटियर एक्सपो 2025” का हुआ भव्य आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:सांभर उत्सव का शुभारंभ! संभावनाओं को विकसित करके सांभर उत्सव को रन फेस्टिवल स्तर का बनाये- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

भोपाल:दतिया पुलिस की बड़ी सफलता20-20 हजार रूपए के इनामी अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

rktvnews

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार में संचालित हो रहे चार धाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

rktvnews

Leave a Comment