RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर आज बधाई दी। अभिनेता की प्रशंसा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि मिथुन दा एक सांस्कृतिक प्रतिभा के प्रतीक हैं और उन्‍हें अपने बहुमुखी अभिनय के लिए पीढ़ियों से सराहा जाता रहा है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के संदेश पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी एक पोस्‍ट में लिखा:

“मुझे प्रसन्‍नता है कि श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान को मान्यता देते हुए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह एक सांस्कृतिक प्रतिभा के प्रतीक हैं, जिन्हें उनके बहुमुखी अभिनय के लिए पीढ़ियों से सराहा जाता रहा है। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।”

Related posts

प्रयागराज में ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’।

rktvnews

पटना : सरस्वती पूजा परंपरागत रूप से खुशी-खुशी संपन्न।

rktvnews

हजरत इमाम हुसैन (एएस) का बलिदान धर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

मिशन ओलंपिक सेल ने उपकरण मरम्मत एवं उन्नयन के लिए ओलंपियन एलावेनिल वलारिवन और प्रवीण जाधव के प्रस्तावों को स्वीकृति दी

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को दिलाई गई एंटी रैगिंग एवं नशामुक्ति की शपथ।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने बल्लेबाज ईशान किशन को दिया 1 करोड़ रुपये का चेक,किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment