RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 114 वां संस्करण सुना।

RKTV NEWS/देहरादून(उत्तराखंड) 29 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 114 वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू किए गए इस लोकप्रिय कार्यक्रम को 10 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं और पिछले एक दशक में करोड़ों की संख्या में देशवासी इस कार्यक्रम से जुड़े हैं।
आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने क्रिएट इन इंडिया, मेक इन इंडिया, स्थानीय उत्पादों के प्रयोग एवं उनके प्रचार-प्रसार जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने झाला (उत्तरकाशी) में ग्रामवासियों द्वारा चलाए जा रहे ‘Thank you Nature’ अभियान का अनुसरण करने की अपील भी की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘Thank you Nature’ अभियान अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है, साथ ही उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से अपील किया कि आप भी इस अभियान से जुड़कर अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाएं एवं प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें।

Related posts

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में एफसीवी तंबाकू उत्पादकों के लिए ब्याज मुक्त ऋण की स्वीकृति दी।

rktvnews

उत्तराखंड;पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024′ का लोकार्पण।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 से 22 नवंबर, 2023 तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगी।

rktvnews

नारनौल:जिला के नए कलेक्टर रेट निर्धारित करने के लिए दावे व आपत्तियां आमंत्रित!7 दिसंबर तक डीसी कार्यालय व वेबसाइट पर दे सकते हैं आपत्ति या सुझाव।

rktvnews

पटना यूनिवर्सिटी वार्षिक खेल का दूसरा दिन।

rktvnews

हर खेत को सिंचाई का पानी और हर घर को नल से जल मिलेगा : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

Leave a Comment