RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान) 28 सितम्बर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि वर्तमान परिदृश्य में युवा पीढ़ी को भविष्य की चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। युवा पीढी में भारत की सांस्कृतिक परम्पराओं के अनुरूप मानवता, सहिष्णुता, धैर्य जैसे गुणों के साथ भारतीय संस्कारों के समावेश के लिए शिक्षकों को गुरु की भूमिका निभानी होगी।
विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी शनिवार को यहां राजापार्क स्थित दशहरा मैदान में आयोजित हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेलों में शिक्षक वंदन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। श्री देवनानी ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिक्षक वंदन समारोह का शुभारम्भ किया।
श्री देवनानी ने कहा कि जिसका स्तर मां जैसा हो वह मास्टर कहलाता है। शिक्षकों को बच्चों को पढाने के साथ-साथ संस्कार भी देने होंगे। उन्होंने कहा कि समग्र चेतना का जागरण आज की आवश्यकता है। भारतीय संस्कृति को कोई समाप्त नही कर सकता है। शिक्षकों को भारतीय संस्कृति से युवाओं को जोडे रखने के लिए सतत प्रयास करने होंगे।
श्री देवनानी ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। यह भावना बचपन से ही युवा पीढी में पैदा करनी होगी। इस भावना को युवाओं में पैदा करने वाला ही सच्चाव शिक्षक होता है। उन्होंने कहा कि हमारे आदर्श, हमारे महापुरूष और हमारी महान संस्कृति है। राष्ट्र के भविष्य को सशक्त करने के लिए मानवीय मूल्यों को आचरण में लाना होगा। श्री देवनानी ने कहा कि रिसर्जेन्ट भारत भी राष्ट्र के संस्कारों से ही बनेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नारी का सम्मान भारत में अनादिकाल से है। पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति है। भारतीय संस्कृति के भाव में वैज्ञानिक दृष्टिकोण है। श्री देवनानी ने बच्चों के जीवन को अच्छे संस्कारों से गढने के लिए शिक्षकों का आव्हान किया। इन्टरनेट के युग में भी भारतीय संस्कारों की आवश्यकता बताई।
मुनि श्री समत्व सागर ने शिक्षा में नैतिक मूल्यों के समावेश की आवश्यकता बताते हुए कहा कि शिक्षकों को स्वयं को ऐसे व्यवहार का प्रदर्शन करना होगा ताकि उन्हें बच्चों से सम्मान मिल सके। समारोह में राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अल्पना कटेजा भी मौजूद थी। स्वागत भाषण फाउण्डेंशन के श्री गुरूवन्त‍ सिंह कोठारी ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों का वंदन किया। ओम गुरूभ्यों नम: से पाण्डाल गुंजायमान हो गया। इस दौरान बच्चों को माता-पिता, शिक्षकों, नारी के सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र के प्रति नैतिक जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक और विद्यार्थी बडी संख्या में मौजूद थे।

Related posts

बागपत:शासन के निर्देशों के तहत ठंड से बचाव के लिए सक्रिय प्रशासन: जिलाधिकारी ने किया रात्रि में निरीक्षण।

rktvnews

डीओएसई एंड एल के सचिव संजय कुमार ने जापान में ‘सकुरा साइंस हाई स्कूल कार्यक्रम 2023’ के लिए 64 विद्यार्थि‍यों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

गिरीडीह:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के निर्धारित परीक्षा शुल्क से अधिक राशि वसूली संबंधित शिकायत को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी।

rktvnews

राजस्थान:साइबर सिक्योरिटी में भी सर्वश्रेष्ठ बनेगा राजस्थान: आईटी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

rktvnews

एम्स से आईजीएच: चिकित्‍सक की पर्ची को संभावनाओं में बदलते युवा फार्मासिस्ट।

rktvnews

भोजपुर:जीवतिया महापर्व पर बाबा दिनेश्वर नाथ धाम में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़।

rktvnews

Leave a Comment