RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 सितंबर।आज जिला गंगा समिति भोजपुर के द्वारा स्वच्छता ही सेवा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन जिलाधिकारी के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मैराथन , रंगोली पेन्टिंग व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने मैराथन में भाग ले रहे युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस मौके पर नगर आयुक्त आरा , जिला गंगा समिति की नोडल अधिकारी , डीआरडीए के डायरेक्टर जिला परियोजना अधिकारी एवं कई अधिकारी उपस्थित रहे । जिला अधिकारी भोजपुर ने कहा की स्वच्छता एक सामूहिक मुहिम है अगर हम महात्मा गांधी के सपनों को साकार करना चाहते हैं तो हम सबको इस मुहिम में अपना समय देना होगा तभी जाकर यह जिला और यह देश स्वच्छता की नई परिभाषा लिख सकता है। वही रंगोली पेंटिंग एवं समान ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन एस बी महाविद्यालय आरा में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला ग्रामीण अभिकरण के निर्देशक, एस बी महाविद्यालय की प्राचार्य , प्रोफेसर सद्दाम हुसैन प्रोफेसर मिराज दानापुरी एवम जिला परियोजना अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। इस कार्यक्रम में गंगा पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हर्षित और ग्रुप के द्वारा दिया गया वहीं सुभाष एंड ग्रुप के द्वारा आरा को स्वच्छ बनाएंगे संगीत की प्रस्तुति दी गई। रंगोली प्रतियोगिता में राजनंदनी ने प्रथम स्थान , अंजली कुमारी ने द्वितीय स्थान और सलोनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में दिव्यांशी गुप्ता ने प्रथम स्थान ,मोनी कुमारी ने द्वितीय स्थान, और अंजली कुमारी ने तृतीय स्थान प्रदान किया। एवम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अमरजीत कुमार ने प्रथम स्थान श्याम किशोर सिंह दूसरे स्थान और निखिल कुमार ने तीसरा स्थान प्रदान किया। यह सभी प्रतियोगिता स्वच्छता ही सेवा एवं निर्मल गंगा के थीम पर आधारित किया गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविधालय प्राचार्या पूनम सिंह, मंच संचालन जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला समन्वयक रोशन कुमार ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पीयूष कुमार,आशीष कुमार सिंह, अमन कुमार दिव्यांशु मिश्रा, चंदन कुमार सिंह मन्नू कुमार सोनू गॉड नीतीश कुमार,राजा कुमार, इत्यादि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं गंगा दूतों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

कॉकरोच जनता पार्टी : जेन-ज़ी का मौजूदा व्यवस्था को चुनौती भरा नकार

rktvnews

चतरा:बाल संरक्षण पर विशेष जोर : झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य उज्ज्वल प्रकाश तिवारी का चतरा दौरा।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा बच्चों के व्यवसायिक यौन शोषण एवं मानव तस्करी विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

बागपत:बूथ लेवल अधिकारी 979 व 102सुपरवाईजरों को जनता वैदिक इंटर कॉलेज में दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

आत्मनिर्भरता स्वावलंबन का आधार हैं:अरविंद पाठक

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने लाल किले के लॉन में आयोजित भारत पर्व 2026 के समापन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment