RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विश्व पर्यटन दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 27 सितंबर।बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर विश्व पर्यटन दिवस आज 27 सितंबर, 2024 के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जगदीशपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह के किला में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के योजना से होने वाले लाभ से अवगत कराने एवं आमजन, कमजोर एवं पिछड़े तथा जरूरतमंद लोगों को विधिक रुप से जागरूक करते हुए हैंड बिल का वितरण किया गया। पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव द्वारा बताया गया कि भोजपुर जिले में जगदीशपुर अनुमंडल में स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह के किला एवं वहां स्थित संग्रहालय को देखने लोग देश के कोने कोने से आते हैं और यह भोजपुर वासियों के लिए पर्यटन की दृष्टि से काफी अच्छा है। बाबू वीर कुंवर सिंह द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदान को हमें भूलना नहीं चाहिए। आगे उन्होंने बताया कि इसके लिए कार्यालय से एक पैनल अधिवक्ता कृष्ण गोपाल मिश्रा के साथ पारा विधिक स्वयंसेवक प्रत्यूष कुमार एवं मनोज कुमार ओझा की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

Related posts

भोजपुर: एसपी ने किया महिला थाना का निरीक्षण।

rktvnews

पटना:राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक सम्पन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश: भोपाल:प्रतियोगिता में भाग लेने से मिलता है नया जोश और मनोबल : राज्यपाल

rktvnews

केंद्र ने कपड़ा के पीएलआई योजना के लिए नए आवेदन आमंत्रित करने की तिथि 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दी है।

rktvnews

दोहरे मापदंड! कर्मचारी परेशान, सांसद मालामाल।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने फायरिंग के आरोप में संलिप्त एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment