RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:मतदान केंद्र के युक्तिकरण के क्रम में दावा आपत्ति निष्पादन के उपरांत तैयार मतदान केंद्र की प्रारूप सूची को लेकर हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )27 सितंबर। गुरुवार को समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में मतदान केंद्र के युक्तिकरण के क्रम में दावा आपत्ति निष्पादन के उपरांत तैयार मतदान केंद्र की प्रारूप सूची पर विचार विमर्श हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विधायक जाले जीवेश मिश्रा, विधायक नगर संजय सरावगी, माननीय विधायक अलीनगर मिश्री लाल यादव, विधायक हायाघाट रामचंद्र साह, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, नगर आयुक्त राकेश गुप्ता, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार प्रशांत,उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल उमेश कुमार भारती,अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभू नाथ झा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।साथ ही राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे सभी मतदान केन्द्रों पर जहां निर्वाचकों की संख्या 1500 से अधिक है,वहां युक्तिकरण की कार्रवाई संपन्न की गई है। साथ ही वैसे मतदान केंद्र जिनके मतदाताओं को 02 किलोमीटर से अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़े।
आगामी चुनाव के मद्देनजर सभी मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधा हो।

Related posts

रायपुर : एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट रायपुर को जटिल हृदय रोग के इलाज में मिली बड़ी सफलता।

rktvnews

भोजपुर:मजदूर का गरीब बेटा राहुल बना दरोगा, मेहनत से मिली सफलता: मुखिया राजेश्वर पासवान

rktvnews

भारत के लिए विश्व का नेतृत्व करने का समय आ गया है: डॉ. इंद्रेश कुमार

rktvnews

देवघर:मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे देवघर।

rktvnews

सीईआरटी-इन और मास्टरकार्ड इंडिया ने वित्तीय क्षेत्र में भारत की साइबर-रेजिलियंस को बढ़ाने के लिए साइबर सिक्युरिटी में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

लखीसराय:तृतीय चरण का राशि अंतरण कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment