RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

‘प्रज्ञान’ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

RKTV NEWS/24 सितंबर।चिंतक/कवि/लेखक दम्पति डॉ. सत्यवान सौरभ और प्रियंका सौरभ के सुपुत्र ‘प्रज्ञान’ का 25 सितम्बर को पहला जन्मदिन है। आइए हम सभी मिलकर हमारे प्रिय, लाडले ‘प्रज्ञान’ का जन्मदिन मनाते हैं। हमारे संस्थान की ओर से प्रिय ‘प्रज्ञान’ को आकाश भर अनन्त शुभकामनाएँ। ईश्वर की कृपा सदैव आप पर बनी रहे। जन्मदिन की अनन्त शुभकामनाएँ स्वीकारें बेटा ‘प्रज्ञान’।

बढ़े सौरभ प्रज्ञान।

जन्मदिन की बधाइयाँ, करें पुत्र स्वीकार।
है सबकी शुभकामना, खुशियाँ मिले हजार।।

बहुत-बहुत शुभकामना, तुमको प्रियवर आज।
हो प्रशस्त जीवन सुखद, सुन्दर साज समाज।।

जीवन भर मिलती रहें, खुशियाँ सदा अपार।
मात शारदे! आपके, भरें ज्ञान भण्डार।।

शुभ सरिता बहती रहे, जीवन हो सत्संग।
घर आँगन खिलते रहें, प्रेम प्रीति के रंग।।

धर्म-कर्म अध्यात्म का, सदा करें उत्थान।
लक्ष्य प्राप्ति हेतु अनवरत, बढ़े सौरभ प्रज्ञान।।

जीवन भर प्रज्ञान को, खुशियाँ मिलें अपार।
बुजुर्ग शुभ आशीष दें, बाँटे लाड-दुलार।।

उन्नति पथ बढ़ते रहो, स्वप्न करो साकार।
ईश्वर की कृपया रहें, खुशियाँ मिलें अपार।।

जीवन में खुशियों की पतंग की डोर सर्वदा आपके हाथ में रहे। मां वागीश्वरी के आशीष की बरसात में निरंतर आप भीगते रहें। जन्मदिन की शुभकामनाएँ।

Related posts

गिरीडीह:नगर भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव–2025 का सफल आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:कुलपति का कार्यकाल छात्रों का शोषण और अराजकता के लिए जाना जायेगा : डा अमित द्विवेदी

rktvnews

गिरीडीह:खनिज संसाधनों की अवैध ढुलाई पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन पाली का किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना : भाजपा के प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक बने शाहपुर के डा विकास चंद्र।

rktvnews

मनोहर लाल ने विद्युत मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment