RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी के अभ्यर्थियों से की मुलाकात।

दौड़ की समय सीमा 3:30 मिनट बढ़ायी जाए : सांसद सुदामा प्रसाद

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 सितंबर ।भोजपुर में हो रहे बिहार गृह रक्षा वाहिनी अभ्यर्थियों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद!बिहार गृह रक्षा वाहिनी अभ्यर्थी जो आज सुबह से ही हजारों लोग न्यू पुलिस में जमा होकर आंदोलन कर रहे थे!तब उन आंदोलनकारियों से मिलकर सांसद सुदामा प्रसाद ने उनकी पूरी बात सुनकर अभ्यर्थियों की जायज मांगों को पूरा करने का सरकार से मांग की है!इस सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि बिहार गृह रक्षा वाहिनी की आज जो बहाली हो बहाली वर्ष 06 की है जो अब 18 वर्ष बाद हो रही है जो अपने आप सरासर ग़लत!यह सरकार भोजपुर के युवाओं को 18 वर्ष तक बेरोजगार बनाये रखा!अब यह बहाली इतने दिनों बाद हो रही है तब अपने पुराने मापदंड के अनुसार बहाली हो रही है!जो सरासर ग़लत!यह सरकार अपने पिछले मापदंड जिसमें 1800 मीटर मात्र 2:30 दौड़ कर पूरा करना और 4 फीट ऊंचाई फांदना है!18 वर्ष बाद क्या ये दौड़ पायेंगे?आगे सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि अगर यही पैमाना है तो सबसे पहले बिहार के सभी पुराने एसपी दौड़कर इतने कम समय मापदंड को पूरा कर सकते हैं!
आगे सांसद सुदामा प्रसाद को अभ्यर्थियों ने बताया कि पटना हाईकोर्ट ने भी पुराने मापदंड पर बहाली नहीं करने का आदेश दिया था!जिसका CWJC केश संख्या-8726\2024 है बावजूद इस बहाली हो रही है!
आगे सांसद सुदामा प्रसाद ने सरकार से बिहार गृह रक्षा वाहिनी अभ्यर्थियों को 1800 मीटर दौड़ के लिए 3:30 मिनट,उंचाई फांदने के लिए 3 फीट तक करने की मांग की ताकि इन युवाओं का बहाली हो सके!सांसद सुदामा प्रसाद के साथ मिलने वालों में भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,कृष्ण रंजन गुप्ता शामिल थे।

Related posts

विशाल सिंह के नेफेड के निदेशक निर्वाचित होने पर सर्वत्र खुशी की लहर:अभय विश्वास भट्ट

rktvnews

देवघर: सफ़लता की कहानी:गेंदा फूल की खेती से संवरा लक्ष्मी का जीवन!

rktvnews

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ज़ूबिन इरानी ने नई दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में ‘लिंग-समावेशी संचार पर मार्गदर्शिका’ जारी की।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में हुई फसल हानि के दुबारा जांच के दिए निर्देश,तीन दिनों के अंदर मांगी रिपोर्ट।

rktvnews

भोजपुर:24 जुलाई को विधानसभा के समक्ष होगा प्रदर्शन : शशि यादव

rktvnews

स्त्री की पीर…! :संदीपिका दीक्षित

rktvnews

Leave a Comment