RK TV News
खबरें
Breaking Newsकला

भोजपुर: नरही चांदी में भोजपुरी पेंटिंग कार्यशाला सह सेमिनार का आयोजन।

बिहार राज्य पूल निर्माण निगम लिमिटेड और आसरा सेवा केंद्र द्वारा आयोजित है कार्यशाला।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 23 सितंबर। आज आरा के नरहीं चांदी में आसरा सेवा केंद्र और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के सहयोग से भोजपुरी पेंटिंग कार्यशाला सह सेमिनार का आयोजन किया गया।
इसके उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कलाकार पद्मश्री प्रोफेसर श्याम शर्मा, मुकेश कुमार सहायक निदेशक हस्तशील पटना, अध्यक्षता अशोक कुमार सिन्हा ,अपर निदेशक बिहार म्यूजियम पटना, विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुप्रिया जिला कला संस्कृति पदाधिकारी भोजपुर मौजूद रही।
भारत के काल इतिहास में बिहार का महत्वपूर्ण योगदान है और बिहार की कला इतिहास में भोजपुरी का विशेष महत्व है। जिसमें कला संस्कृति और भाषा आ जाती है कला की बात हो तो पटना कलम के कलाकार ईश्वरी प्रसाद को हम कैसे भूल सकते हैं भोजपुरी के लिए गौरव की बात है। हमारी कला परंपरा भी भोजपुरी की अलग ही है। चाहे कोहबर की बात हो पिड़ीया हो, सांझी हो ,चाहे कोठिला हो, हमारे लोक संस्कृति से जुड़े हुए हैं, उक्त बातें उद्घाटन संबोधन में पद्मश्री प्रोफेसर श्याम शर्मा ने कहीं।
मुकेश कुमार ने भोजपुरी लोक चित्र शैली मे समकालीन विषयों के समावेश कर सृजित करने की बात कही और उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। भोजपुर कला संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया ने भोजपुरी लोक कला के लिए हर संभव सहयोग करने की बात की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में बिहार संग्रहालय के अपर निर्देशक अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि भोजपुरी पेंटिंग के विकास के लिए बिहार सरकार ने कई कार्यक्रम किए हैं जब मैं उपेंद्र महादेव शिल्प अनुसंधान संस्थान पटना का निर्देशक था उस समय भोजपुरी पेंटिंग में राज पुरस्कार की शुरुआत की गई ।2016-17 में महामहिम राष्ट्रपति जी का राजकीय आगमन हुआ था तो पूरे राजगीर को बिहार के लोक कलाओं से सुसज्जित किया गया था।उस समय मेरी पहल पर भोजपुरी पेंटिंग के भी 10 कलाकार राजगीर के दीवारों पर भोजपुरी पेंटिंग का निर्माण किए थे।इसके अतीक और भी कई कार्यक्रम भोजपुरी पेंटिंग के लिए हुए हैं और अभी पुल निर्माण निगम के सहयोग से यह कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां कार्यशाला में जो काम तैयार होगा कलाकृतियां होगी उसको बिहार एवं देश के अन्य शहरों में उसका एग्जिबिशन लगाया जाएगा।
इस कार्यशाला में 20 कलाकारों ने भाग लिया हैं।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ कलाकार कमलेश कुंदन व मंच संचालन संजीव सिंह ने की। उपस्थित लोगों में सुरेश कुमार पांडे, फिरदौस, सुशील विश्वकर्मा, दीपा कुमारी, पल्लवी, रूपा कुमारी, अमन, जूही, कुमारी, सुनीता राय, पुष्पा देवी आदि थे।

Related posts

बचपन को आकार प्रदान करना और उसके सामाजिक-आर्थिक संदर्भ: यूनिसेफ की साझेदारी में विशेष रूप से क्यूरेटेड वर्ग में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पांच फिल्में दिखाई जा रही हैं।

rktvnews

भोजपुर: त्रिवेणी संगम पहुंचे राजद सुप्रीमो,आचार्य संजीव दुबे ने किया मंत्रोचार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 अप्रैल 26

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत वीर शहीद कवि कैलाश, स्वतंत्रता सेनानी रामसुभग सिंह,अंबिका सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके गाँव की मिट्टी को एकत्रित किया गया।

rktvnews

पहली 25टी बोलार्ड पुल टग नौका 02 फरवरी 2024 को नौसेना जहाज मरम्मत यार्ड कोच्चि में सौंपी गई।

rktvnews

भोजपुर:युवाओं को रक्तदान के क्षेत्र में बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए : कुमार मंगलम

rktvnews

Leave a Comment