RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

मैं दिल तुम धड़कन’ के नए एपिसोड में देखिए एक भावुक सफर।

RKTV NEWS/एजेंसी (पीआर 24*7) 21 सितंबर।शेमारू उमंग पर ‘मैं दिल तुम धड़कन’ में इमोशनल सफर के लिए तैयार हो जाइए! इस नए एपिसोड में दर्शकों को एक चौंकाने वाला मोड़ देखने को मिलेगा जब वृंदा (राधिका मुथुकुमार द्वारा निभाया गया किरदार) एक ऐसे शिशु जो जन्म देती हैं जो ज़िन्दगी की लड़ाई हार जाता है, जिससे उनका परिवार टूट जाता है।
उसी समय, केशव की पत्नी दीपिका ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है, लेकिन वह अपने सपनों और एक मां की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने को लेकर संघर्ष कर रही हैं। वह तनाव में आकर डॉक्टर को अपने बच्चे से छुटकारा दिलाने की बात कहती है, क्योंकि उसके सपने मां बनने से ज्यादा बड़े हैं। कहानी में एक नया मोड़ तब आता है जब डॉक्टर वृंदा की जान बचाने के लिए उनकी सास को नवजात शिशु की अदला-बदली का सुझाव देते हैं।
वृंदा के किरदार के बारे में बताते हुए अभिनेत्री राधिका मुथुकुमार ने कहा, “यह भाव वाकई में दिल तोड़ने वाला है जब एक मां अपना बच्चा खो देती है और मैं एक ऐसे किरदार को निभा रही हूं, जिसे एक दुर्घटना के कारण ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है जहां वृंदा के होने वाले बच्चे की जान पर खतरा मंडराने लगता है। जब यह सीन मुझे बताया गया, तो मैं उन सभी महिलाओं के लिए सहानुभूति महसूस कर रही थी जो ऐसी परिस्थितियों का सामना कर चुकी हैं। बच्चे को खोने का दुःख और इसका दर्द कल्पना से परे है और भगवान किसी भी मां को ऐसा संघर्ष न दें। मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शकों को इस शो की कहानी और मेरा किरदार जरूर पसंद आएगा।”
देखिए कैसे यह फैसला वृंदा, दीपिका, केशव (जोहेब सिद्दीकी द्वारा निभाया गया किरदार) और बच्चे पर क्या असर डालेगा? ‘मैं दिल तुम धड़कन’ एक मां के असली मायने को बखूबी दर्शाता है, साथ ही यह महसूस भी कराता है कि एक मां और बच्चे के मजबूत बंधन के लिए खून का रिश्ता होना जरूरी नहीं है।
इस दिल छू लेने वाली कहानी को देखें ‘मैं दिल तुम धड़कन’ शो के साथ हर सोमवार से शनिवार, रात 8:30 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर!

Related posts

देश में ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग और संचालन को सुविधाजनक बनाने के लिए किए गए सुधार उपाय।

rktvnews

09 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री ने खारची पूजा के अवसर पर शुभकामनाएं दी।।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्प की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत किया।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर रामलीला समिति के नये सचिव एवं कोषाध्यक्ष का हुआ मनोनयन।

rktvnews

भारत और रूस के बीच मजबूत और समय-परीक्षित मित्रता दुनिया के लिए सहयोग और कूटनीति का शानदार उदाहरण है: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment