RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:हक़ दो वादा निभाओ के तहत 23 सिम्बर को होगा गरीबों का आरा प्रखण्ड मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन: राजनाथ राम

आरा नगर कमिटी की एक दिवसीय बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)18 सितंबर।भाकपा – माले नगर कमीटी की एकदिवसीय बैठक आज बबलू गुप्ता के घर सम्पन्न हुआ। बैठक में नगर प्रभारी राजनाथ राम, नगर कमीटी सदस्य बालमुकुंद चौधरी, अमित कुमार बंटी, शोभा मंडल, सुशील यादव, दीनानाथ सिंह, राजेन्द्र यादव, बबलू गुप्ता, हरिनाथ राम, मिल्टन कुशवाहा, रौशन कुशवाहा सहित कई सदस्य शामिल थे।
बैठक के उपरांत नगर प्रभारी राजनाथ राम ने कहा कि हमारी पार्टी का हक दो वादा निभाओ, अभियान चल रहा है जिसमे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के उपरांत सरकार द्वारा घोषित 2 लाख रु. की सहायता राशि के लिए 72 हजार रु. से नीचे के आय प्रमाण पत्र, भूमिहीनों के लिए 5 डिसमिल आवासीय जमीन और पक्का मकान के सवाल मुख्य मुद्दा को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार 2लाख रुपया सहायता देने में अड़चन लगा रही है जबकि खुद सरकार का ही मनना है कि 95 लाख लोग 6 हजार से कम कमा रहने हैं। इस लिए हमारी मांग है कि जो सूची बनी है उसी अघार पर सभी गरीबों को 2 लाख सहायता देनी चाहिये। भूमिहनो को 5 डिसमिल आवास देने के अपने वादे को पूरा करना चाहिए।
उपर्युक्त मुद्दों को लेकर 23 सितबर 24 क्या आरा प्रखण्ड कार्यालय पर जनता का विशाल प्रदर्शन होगा और लोगों फार्म जमा किया जएगा।

Related posts

4 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दर्शकों की मांग के कारण YRF 11 नवंबर को विदेशों में टाइगर 3 करेगा रिलीज़।

rktvnews

वैशाली:शराब के बड़े कारोबारियों को चिन्हित कर पकड़ उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाय:जिलाधिकारी

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 2 क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एक बीएसएल-3 प्रयोगशाला का शिलान्यास किया।

rktvnews

भोपाल के एक दैनिक समाचार पत्र में “नरेला की वोटर लिस्ट में गड़बड़झाला, एक मतदाता का दो-दो जगह नाम” शीर्षक से प्रकाशित समाचार जांच उपरांत सहीं नहीं पाया गया।

rktvnews

जयंत चौधरी ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment