RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि किसानों के हित के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और फैसले लिए जाएंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित के लिए किसानों की आय और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया है।
कृषि आय और ग्रामीण रोजगार बढ़ाने के उद्देश्य से हाल ही में लिए गए निर्णयों को रेखांकित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि चाहे प्याज का निर्यात शुल्क कम करना हो या खाद्य तेलों का आयात शुल्क बढ़ाना हो, ऐसे कई फैसलों से हमारे अन्नदाताओं को बहुत लाभ होने वाला है। इन फैसलों से जहां एक ओर उनकी आय बढ़ेगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

प्रधानमंत्री ने X पोस्ट में लिखा;

“देश की खाद्य सुरक्षा के लिए दिन-रात जुटे रहने वाले अपने किसान भाई-बहनों के हित में हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चाहे प्याज का निर्यात शुल्क कम करना हो या खाद्य तेलों का आयात शुल्क बढ़ाना, ऐसे कई फैसलों से हमारे अन्नदाताओं को बहुत लाभ होने वाला है। इनसे जहां उनकी आय बढ़ेगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।”

Related posts

शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता: मोहन मरकाम

rktvnews

भोजपुर:संभावना के निदेशक और प्राचार्या द्वारा मीडिया इलेवन टीम के जर्सी का किया लोकार्पण।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने राज्यमंत्री कृष्णा गौर को दी जन्मदिन की बधाई।

rktvnews

भोजपुर:आरा मुफ्फसिल प्रखंड के अलीपुर में नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करे जिला प्रशासन-माले

rktvnews

ओबरा दवाखाना द्वारा 16 जुलाई को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मान्यता प्राप्त राजनितिक दल के प्रतिनिधियों के साथ किए बैठक।

rktvnews

Leave a Comment