RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

आईएनएस सुजाता मोजाम्बीक में पोर्ट मापूतो पहुंचा।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,21 मार्च।दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में तैनात आईएनएस सुजाता मोजाम्बीक में पोर्ट मापूतो पहुंचा। उसकी यात्रा दूर समुद्र में तैनाती के अंग के रूप में 19 से 20 मार्च, 2023 तक थी। पोत की अगवानी कैप्टन नितिन कपूर, डीए प्रिटोरिया, कमानडेंट एनआरएन सिवा बाबू, कोस्ट गार्ड अफ्लोट सपोर्ट टीम और मोजाम्बीक नौसेना के कैप्टन फ्लोरेनटिनो होसे नारसिसो ने किया। पोत का स्वागत मोजाम्बीक के नेवी बैंड और पारंपरिक नृत्यकला प्रदर्शन के साथ किया गया।
आईएनएस सुजाता के कमांडिंग ऑफिसर ने मोजाम्बिक नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल यूजीनियो डायस दा सिल्वा मुआतुका, मापुतो के महापौर श्री एनियास दा कोनसिको कोमिचे, भारत के उच्चायुक्त महामहिम श्री अंकन बनर्जी और कई अन्य सैन्य व असैन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की।
मोजाम्बिक नौसेना के लगभग 40 कर्मियों ने क्रॉस डेक प्रशिक्षण के लिए जहाज का दौरा किया, जिसमें प्रशिक्षण सुविधाओं का जायजा लेना, डाइविंग ऑप्स के बारे में जानकारी, वीबीएसएस और हल्के हथियारों पर प्रशिक्षण, दृश्य संचार और मशीनरी और स्वच्छता का रखरखाव शामिल था। दोनों नौसेनाओं के कर्मियों के बीच संयुक्त योग सत्र, फुटबॉल मैच जैसी कई अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। सुजाता पर एक स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया था जिसमें कई भारतीय/मोजाम्बिक गणमान्य व्यक्तियों/राजनयिकों ने भाग लिया था।
मोजाम्बिक के मापुतो में आईएनएस सुजाता की यात्रा ने दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और विकसित किया है।

Related posts

भोजपुर:धनतेरस पर मां मालती बजाज शोरूम में ग्राहकों की लगी भीड़, ऑफर ने खींचा ध्यान।

rktvnews

उत्तराखण्ड : राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का 32वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास संपन्न!शिक्षक, विद्यार्थियो, छात्र नेताओं, से भरा पंडाल प्रगति का द्योतक:कुलपति

rktvnews

संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने एपीटी 2.0 की समीक्षा की।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा- भारत की विशाल जनसंख्या, राष्ट्र निर्माण का एक साधन हो सकती है, युवाओं के साथ-साथ पेंशनभोगी और अन्य वरिष्ठ नागरिक भी एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment