RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने की जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)10सितंबर। सोमवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं जिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश दिए गए ओर जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सदस्य अधिकारियों से सड़क सुरक्षा संबंधित पांच-पांच सुझाव मांगे जिस पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही सड़क पर चलने वाले वाहनों की फिटनेस, ड्राइवरों की क्षमता, यातायात नियमों का पालन, और सड़कों की मरम्मत जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़क सुरक्षा से संबंधित जन जागरूकता अभियान चलाएं और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
दुर्घटनाओं की संभावित जगहों पर स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगाए जाएंगे।, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।, यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग पर सख्ती बरती जाएगी,स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे सड़क सुरक्षा के मुद्दों पर तत्परता से कार्य करें और भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करें उन्होंने यह भी निर्देश दिए की जिन स्थानों पर कार्य चल रहे हैं या रुट डायवर्जन की स्थिति है उसका व्यापक प्रचार प्रसार होना चाहिए जिससे कि यात्रियों को उसे मार्ग का पता लग सके।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल ,अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

रायपुर:साहित्य पर्व’ नाम से 6 दिन दिखेगा तीन दिवसीय कार्यक्रम।

rktvnews

यूपी टी20 लीग 2025 के ऑक्शन से पहले कानपुर सुपरस्टार्स ने अपनी कोर टीम को रखा बरकरार।

rktvnews

भोजपुर: पारंपरिक चईता गायन से जीवंत हुई लोक गायिकी

rktvnews

इंदौर शहर सहित जिले के ग्रामीणों क्षेत्र की नदी, तालाबों से अतिक्रमण हटाने के लिये चलेगा अभियान।

rktvnews

नई शिक्षा नीति पर जैन कॉलेज आरा में हुआ कार्यशाला!उपलब्ध संसाधनों के प्रयोग से विद्यार्थियों को रोजगार परक बनाना ही नये पाठ्यक्रम का उद्देश्य:उच्च शिक्षा एडवाइजर प्रो एन के अग्रवाल

rktvnews

पटना:राष्ट्रीय-चेतना के लिए एक राष्ट्रभाषा का उन्नयन नितान्त आवश्यक।

rktvnews

Leave a Comment