RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नैनीताल में माँ नन्दा-सुनंदा महोत्सव-2024 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)09 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में माँ नन्दा-सुनंदा महोत्सव-2024 के शुभांरभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी को नन्दा महोत्सव-2024 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ नन्दा-सुनंदा सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों की मनोकामनाओं को पूर्ण करें तथा सदैव अपनी कृपा बनाये रखें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक मेले हमें हमारी संस्कृति के साथ जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के पौराणिक मेलों का संरक्षण करते हुए नए आयामों को जोड़कर भव्यता प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए विकास कर रही है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ की भूमि पर कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। जिस पर राज्य सरकार निरंतर कार्यरत है।

Related posts

महाकुंभ : देश के हस्तशिल्पियों को मिला संगम का बाजार, होगा 35 करोड़ का कारोबार।

rktvnews

भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु(Sports) पदों हेतु आधिकारिक अधिसूचना की जारी।

rktvnews

सिवान:जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेंले का आयोजन।

rktvnews

दुमका:पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थी करेंगे IIT खड़गपुर का शैक्षणिक भ्रमण।

rktvnews

भोपाल:आई टी आई गोविंदपुरा में रोजगार मेला 19 दिसंबर को।

rktvnews

पौधारोपण से मिलेगी जलवायु परिवर्तन से निजात-आनंद

rktvnews

Leave a Comment