RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:बिहार सम्मान समारोह में तीरंदाजी अकादमी भोजपुर के पांच खिलाड़ी हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 सितंबर। बिहार सम्मान समारोह में भोजपुर तीरंदाजी अकादमी के पांच खिलाड़ी सम्मानित हुए । यह आंकड़ा अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है ।भोजपुर में जब से तीरंदाजी चल रहा है तब से खेल सम्मान हो या नेशनल टीम में सहभागिता हो या इंटरनेशनल सिलेक्शन हो इन सभी जगह पर भोजपुर के खिलाड़ियों का दब दबा रहा है ।आज से पहले कभी भी तीरंदाजी में इतना खिलाड़ियों को सम्मानित नहीं किया गया था। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में धीरज कुमार राय जो यह तीसरी बार खेल समान से सम्मानित हुए ,शुभम कुमार जो अभी बिहार के नंबर वन तीरंदाज खिलाड़ी हैं और इन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम में गोल्ड मेडल लिया था और इसी साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दक्षिण कोरिया में विशेष तीरंदाजी टेक्निक कैम्प की लिए चयनित हुए थे। खेलों इण्डिया यूथ गेम में गोल्ड मेडल जितने पर सम्मानित किया गया ,समर्थ कुमार जो इस बार पहली बार खेल सम्मान पा रहे हैं राहुल कुमार और आयुष कुमार यह दोनों भी पहली बार खेल सम्मान पा रहे हैं ।पूरे बिहार के 70% खिलाड़ी सम्मानित होने वाले आरा के हैं ।इस उपलब्धि को प्रकार भोजपुर तीरंदाजी अकादमी संस्थापक सह कोच नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इसको लेकर खेल और खिलाड़ी जी तोड़ मेहनत करते हैं और यह उनके मेहनत और लगन का फल है। उपलब्धि को देखते हुए बिहार तीरंदाज़ी संघ के सचिव बिहार खेल डिप्टी डायरेक्टर जिला खेल पदाधिकारी भोजपुर निपू स्पोर्ट्स फाऊंडेशन के डायरेक्टर अजय सिंह रजनीश पाठक कुमार विजय खेलो इंडिया स्माल सेंटर के कोच पूजा कुमारी एन आई एस कोच अविनाश कुमार ओझा , कुमार मंगलम फुटबॉल कोच विनित गौतम आकाश कुमार और भी तमाम खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी इसके लिए निपु स्पोर्ट फाउंडेशन और भोजपुर तीरंदाज़ी अकैडमी सदा आभारी रहेगा।

Related posts

अटल नवाचार मिशन ने भारत के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए तीन अभिनव संसाधन लॉन्च किए।

rktvnews

वैशाली:नागरिक सुरक्षा से संबंधित मॉक ड्रिल एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:वरीय नागरिक दिवस पर उन्हें सम्मान देने के लिए किया गया‌ जागरूक:अधिवक्ता डा शशिकांत

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग का शुभारम्भ किया।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने गुरु रविदास जयंती के अवसर पर लोगों को बधाई दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारतीय एआई स्टार्टअप्स के साथ गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment