RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

सारण:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 1-19 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को खिलाई जा रही एल्बेंडाजोल गोली।

11 सितंबर को होगा मॉपअप राउंड।

सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से खिलायी जा रही दवा।

जिलाधिकारी ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल, छपरा से किया इसका शुभारंभ।

RKTV NEWS/सारण ( छपरा)04 सितंबर।कृमि संक्रमण से शारीरिक एवं मानसिक विकास बाधित होता है।गंभीर संक्रमण से दस्त, पेट दर्द, उल्टी,कमजोरी आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इसके लिये समय समय पर डीवर्मिंग के लिये एल्बेंडाजोल की खुराक लेनी चाहिये। 1-2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली तथा 2-3 वर्ष के बच्चों को एक गोली चूर्ण बनाकर पानी में मिलाकर खिलाना चाहिए। 3-19 वर्ष के बच्चों को एक गोली अच्छी तरह से चबाकर पानी के साथ खानी चाहिए।
आज राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर 1-19 आयुवर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को यह दवा निःशुल्क खिलाई जा रही है। यह दवा आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों के माध्यम से लक्षित आयुवर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को खिलाई जा रही है।
1-5 वर्ष आयुवर्ग के सभी बच्चों एवं 6-19 आयुवर्ग के वैसे बच्चे जो विद्यालय नहीं जा रहे हैं, को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दवा खिलायी जा रही है। विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को विद्यालय के माध्यम से दवा खिलायी जा रही है।
एक सप्ताह के बाद 11 सितंबर को मॉप-अप राउंड चलाया जायेगा जिसमें छूटे हुये बच्चों को दवा खिलायी जायेगी।
आज जिलाधिकारी अमन समीर ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल, छपरा में छात्रों एवं छात्राओं को दवा खिलाकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह दवा लक्षित आयुवर्ग के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को खिलायी जायेगी। सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ साथ विद्यालय से बाहर वाले बच्चों को भी दवा खिलायी जायेगी।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : शराब के साथ दो गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का गठबंधन,प्रधानमंत्री देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराना चाहते है:पुनम सिंह

rktvnews

एमएसपी, ऋण माफी और फसल बीमा : क्या अपेक्षा है देश के किसानों की आगामी बजट से?

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी की भावी महिला मतदाता एवं 17-19 आयु वर्ग के मतदाताओं को सूची में सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र 6 की उपलब्धता के बिन्दु पर समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता से की वीडियो कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

05अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment