RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:प्रशांत किशोर का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप, बोले- शिक्षा विभाग के हर वर्ष पचास हज़ार करोड़ के बजट से बिहार के 50 बच्चों को भी गुणवत्ता पूर्ण नही मिल रही शिक्षा।

आप गरीब और बेरोजगार इसलिए है क्योंकि आपने जिनको वोट दिया वो नहीं चाहते की आपके बच्चे पढ़े।

वो केवल खिचड़ी और 4 किलो अनाज का लालच देकर आपसे आपका वोट लेना चाहते हैं: प्रशांत किशोर

RKTV NEWS/पटना(बिहार )31 अगस्त।बिहार को बदलने का संकल्प लिए पदयात्रा कर रहे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हर साल नीतीश सरकार 50 हजार करोड़ शिक्षा पर खर्च करती है पर बिहार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चकनाचूर हैं। शिक्षा के नाम पर केवल खिचड़ी का लालच देकर बच्चों के माता पिता का ध्यान भटकाये रखा है। हर नेता और अधिकारी को मालूम है कि बिहार के स्कूलो में शिक्षा का स्तर खराब है, फिर भी इसे सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया जाता क्योंकि नेता चाहते है कि बिहार के बच्चे अनपढ़ ही रहे और उनके माता-पिता खिचड़ी और अनाज के लालच में उन्हीं नेता को वोट देते रहें।
उन्होंने यह भी ऐलान किया कि जन सुराज यह सुनाश्चित करेगा कि बिहार के शिक्षा पर खर्च हो रहे एक-एक रुपए का इस्तमाल शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने में लगाया जाए। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि 15 साल तक के बच्चों का प्राइवेट स्कूल में भी पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी और ऐसा प्रयास पूरे देश के किसी राज्य में अब तक नहीं किया गया है।

Related posts

जयपुर:कोटा का दशहरा मेला धार्मिक आस्था, संस्कृति और लोक परंपराओं का अद्वितीय संगम: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पवित्र नगरी ओंकारेश्वर आगमन पर आत्मीय स्वागत।

rktvnews

रक्षा सचिव ने उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में भारतीय तटरक्षक सुविधा केंद्रों का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर को बाढग्रस्त क्षेत्र घोषित करने को लेकर इंडिया गठबंधन का धरना।

rktvnews

गिरिडीह :निर्वाचन कार्यों के बेहतर प्रशासनिक समन्वय, पारदर्शिता, समयबद्ध निष्पादन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी हुए सम्मानित।

rktvnews

गढ़वा:प्रधान सचिव, पेयजल एवं स्वछता विभाग झारखण्ड सरकार की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment