RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान- 15 साल से कम उम्र के बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना है उसका भी खर्चा सरकार देगी।

महंगाई के जमाने में नीतीश कुमार चार सौ का भीख दे रहे है।

दिसंबर 2025 से 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के हर महिला-पुरुष को 2 हजार मासिक पेंशन जरूर दिया जाएगा।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)30 अगस्त।जन सुराज के शिल्पकार प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 15 साल से कम के बच्चो की पूरी पढ़ाई का खर्च जिसमें उनकी किताबें से लेकर विद्यालय के कपड़े सब कुछ बिहार के बच्चो के लिए मुफ्त कर दी जाएगी। इसके साथ ही यह व्यवस्था केवल सरकारी स्कूलों में ही नहीं बल्कि सभी प्राइवेट स्कूलों में भी लागू होगी। प्राइवेट स्कूल में भी 15 वर्ष तक के बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार देगी, ऐसी व्यवस्था हम करेंगे। इस तरह की व्यवस्था पूरे देश के किसी भी राज्य में अभी तक नहीं है। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि नीतीश सरकार पढ़ाई के नाम पर हर वर्ष 50 हज़ार करोड़ खर्च कर रही है, पर आप ही बताइए की उन 50 हज़ार करोड़ से क्या 50 बच्चे भी पढ़े हैं? लेकिन हमारा यह संकल्प है की हम इन्हीं 50 हज़ार करोड़ को सही तरीके से खर्च करके आपके बच्चो को अच्छी गुणवत्ता की पढ़ाई कराएंगे ताकि 15 वर्ष के बाद वह सरकार और व्यवस्था पर बोझ नहीं बने।
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने बिहार के गाँवो में अकेले जीवन व्यापन कर रहे हमारे बुजुर्गो के दर्द को समझते हुए ऐलान किया कि जन सुराज अगले वर्ष के अंत से यह सुनिश्चित करेगा की हर महिला-पुरुष, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, उन्हें कम से कम हर महिने 2000 रुपए की पेंशन मिले। उन्होंने इसके साथ ही नीतीश कुमार पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि इस महंगाई के दौर में मात्र 400 रूपए देकर क्या वह आप पर कोई एहसान कर रहे है? इस महंगाई के दौर में मात्र 400 रूपए में अपना जीवन व्यापन करना नामुमकिन है।

Related posts

बंगाल में “भोजपुरी गौरव सम्मान” से नवाजे गए अभिनेता एवं निर्देशक “दीप श्रेष्ठ”।

rktvnews

भोजपुर:आविष्कारक व्यक्तित्व के थे कवि पवन श्रीवास्तव

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में अबसेंटी वोटर्स ऑन एसेंशियल के पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दिव्यांगजनों का समूह बनाने का जिलाधिकारी ने दिया आदेश! चिन्हित दिव्यांगजनों को व्यवसाय से जोड़ने के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित।

rktvnews

गिरीडीह:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के निर्धारित परीक्षा शुल्क से अधिक राशि वसूली संबंधित शिकायत को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं तथा हेल्पडेस्क कर्मियों के बीच स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment